Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीवी ने सब्जी में पका दी छिपकली, देखते ही पति ने लगाई डांट, मायके वालों ने पीट-पीटकर ले ली दामाद की जान

भरतपुर जिले के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के रांफ गांव में सोमवार को एक सनसनीखेज और दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया. एक मामूली घरेलू विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि ससुराल पक्ष ने अपने दामाद नरेंद्र (36 वर्ष) की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस हमले में नरेंद्र की मां हंसो (65 वर्ष), भाई रविंद्र (27 वर्ष) और जितेंद्र (32 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया है. मृतक का शव पहाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मृतक के भाई रविंद्र ने बताया कि नरेंद्र की पत्नी पिंकी के साथ सब्जी में छिपकली गिरने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी. यह छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि पिंकी ने अपने मायके, अलवर जिले के अलावड़ा गांव में अपने परिजनों को फोन कर बुला लिया. इसके बाद पिंकी के पिता अमीलाल और उसके भाई भुवनेश और दिनेश रांफ गांव पहुंचे. रविंद्र के अनुसार, नरेंद्र ने अपने ससुर अमीलाल का सम्मान करने के लिए उनके पैर छूने की कोशिश की लेकिन तभी भुवनेश और दिनेश ने लाठी-डंडों से उस पर हमला शुरू कर दिया. इस हमले में नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई. जब नरेंद्र की मां और भाइयों ने उसे बचाने की कोशिश की, तो उन पर भी हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. 

घटना की सूचना मिलते ही कैथवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार आरोपियों—अमीलाल, भुवनेश, दिनेश और एक अन्य परिजन—को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ है लेकिन हत्या और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है. मृतक नरेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए पहाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है.
सब्जी में मिली थी छिपकली
जानकारी के मुताबिक़, पिंकी की बनाई सब्जी में छिपकली मिली थी. इस बात को लेकर उसके पति ने उसे डांट लगाई थी. इस बात से पिंकी चिढ़ गई थी और अपने मायके में कॉल कर दिया था. स्थानीय लोगों के अनुसार, रांफ गांव में यह घटना इतनी तेजी से घटी कि किसी को हस्तक्षेप करने का मौका नहीं मिला. नरेंद्र के परिवार ने बताया कि वह एक मेहनती और शांत स्वभाव का व्यक्ति था, जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता था. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह एक पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत होता है, जो एक छोटी सी बात से शुरू होकर हिंसक हो गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा, “हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सटीक कारण का पता चलेगा.”

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें