Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हनुमानगढ़ ब्रेकिंगः सालासर जाते समय इंदिरा गांधी नहर में गिरी जीप, एक महिला सहित तीन जनों की मौत

हनुमानगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, यंहा इंदिरा गांधी नहर में मंगलवार को मेगा हाइवे स्थित लखुवाली हैड के पास बेकाबू होकर जीप गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में एक महिला सहित तीन जनों की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्तियों को सकुशल नहर से निकाल लिया गया। मृतकों में पति-पत्नी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जीप सवार सभी व्यक्ति एक ही परिवार के थे। सूचना मिलने पर लखुवाली चौकी तथा टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए।

जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र के वार्ड 53 निवासी गुरदर्शन सिंह (50) पुत्र चंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह (28) पुत्र महेन्द्र सिंह, जसप्रीत सिंह (18) पुत्र गुरदर्शन सिंह, रमनदीप कौर (22) पुत्री गुरदर्शन सिंह, कमलजीत कौर (48) पत्नी गुरदर्शन सिंह तथा लखवीर सिंह (30) पुत्र महेन्द्र सिंह बोलेरो जीप में सवार होकर मंगलवार सुबह सालासर धोक लगाने के लिए रवाना हुए।

Advertisement Box

वे करीब साढ़े छह बजे जब गांव लखुवाली के पास पहुंचे तो जीप अचानक बेकाबू होकर नहर में गिर गई। सुबह के समय नहर के पटड़े से ग्रामीणों का आवागमन अधिक था। ऐसे में पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर दिया। जीप सवार जसप्रीत सिंह, रमनदीप कौर व लखवीर सिंह को सकुशल निकाल लिया गया। जबकि कमलजीत कौर को जब तक निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ समय तक गुरदर्शन सिंह एवं मनप्रीत सिंह का कुछ पता नहीं चला। बाद में ग्रामीणों व आपदा प्रबंधन विभाग के गोताखोरों ने उनके शव नहर से निकाल लिए।

डीएसपी मिनाक्षी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में बचाए गए लोग अभी उपचाराधीन हैं। उनके बयान लेकर व जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें