Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्री डी.एल.एड 2025 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 23 जून तक कर सकते है अप्लाई| *भरे हुए आवेदन में संशोधन का एक और अंतिम मौका

कोटा| वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्री डी एल एड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका हैं| ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है |समन्वयक डॉ रवि गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थी तीन हज़ार रुपए पंजीयन शुल्क जमा करवाकर इसमें सम्मिलित हो सकते हैं| ऑनलाइन प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2025.in पर उपलब्ध काउंसलिंग लिंक से इसमें भाग ले सकता हैं|शुल्क जमा करवाकर अभ्यर्थी उपलब्ध अध्यापक शिक्षण संस्थान की सूची में से अपनी वरीयता के अनुसार विकल्प भर सकते हैं|सह समन्वयक डॉ संदीप हुड्डा ने बताया कि अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक कॉलेजों के ऑप्शन भरकर सबमिट करना चाहिए |कैंटीडेट के प्राप्त प्रतिशत , कैटेगरी तथा भरे हुए विकल्पों के आधार पर कॉलेज का आवंटन ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा| चॉइस भरने की अंतिम तिथि 23 जून है और अलॉटमेंट सूची 26 जून को जारी की जाएगी| वर्तमान में 377 कॉलेजों में 25 हज़ार 977 सीटें हैं| अभ्यर्थी हित को देखते हुए काउंसलिंग में भाग लेने से पहले वे अपने भरे हुए आवेदन में 200 रुपए शुल्क अदा कर संशोधन कर सकते है | करेक्शन का यह अंतिम मौका होगा | वेबसाइट पर गाइडलाइन तथा समय सारणी जारी कर दी गई | अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि काउंसलिंग में भाग लेने से पूर्व एक बार भली भांति उसे पढ़ कर ही ऑनलाइन पंजीयन कराए|

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें