Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झमाझम बारिश से अलवर में सड़क धंसी, बिजली गिरने से मासूम की मौत, 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून से पहले ही मौसम ने रुख बदल लिया है। राज्य में लगातार दूसरे दिन भी प्री-मानसून की बारिश ने दस्तक दी और कई जिलों में जमकर मेघ बरसे। रविवार, 15 जून को राजधानी जयपुर समेत जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अलवर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, नागौर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, पाली, सवाई माधोपुर और बूंदी जैसे जिलों में बारिश हुई। वहीं सीकर में शाम के वक्त मौसम अचानक बदला और तेज धूलभरी आंधी चली।

मौसम विभाग ने 16 जून को भी राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट प्रभावी है। बारिश और हवाओं की इस अचानक सक्रियता ने गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी है।

Advertisement Box

जोधपुर में रविवार शाम अंधड़ के साथ बारिश हुई। इस दौरान प्रतापनगर क्षेत्र में स्थित नेशनल हैंडलूम के सामने एक विशाल पेड़ अचानक डेयरी केबिन पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अलवर में 40 मिनट तक तेज बारिश हुई, जिससे शहर की सड़कें लबालब हो गईं। बाला किला के पास पहाड़ी क्षेत्र से झरनों के रूप में पानी बहने लगा। प्रतापबंध चौकी से बाला किला तक जाने वाली मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। वहीं, जिले के चिकानी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कक्षा 5 में पढ़ने वाले एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।

पाली जिले के सादड़ी और देसूरी कस्बों में दोपहर करीब 3 बजे 30 मिनट तक तेज बारिश हुई। नतीजतन सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को आवाजाही में मुश्किलें हुईं। वहीं राजसमंद के आमेट कस्बे में भी मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं।

प्री-मानसून बारिश के कारण तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम दर्ज किया गया। वहीं पाली, बाड़मेर, करौली, जयपुर और जोधपुर में भी पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है।

रविवार को सबसे अधिक तापमान चूरू में 41.5 डिग्री रहा। दौसा में 41.2 डिग्री, अलवर, सीकर, गंगानगर में 40 डिग्री, पिलानी में 40.8 डिग्री, बीकानेर में 40.6 डिग्री, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 36.1 डिग्री, जोधपुर में 38.9 डिग्री, कोटा में 39 डिग्री, अजमेर में 36.6 डिग्री और उदयपुर में 36.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक प्री-मानसून की यह सक्रियता बनी रह सकती है। तेज हवाओं और बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में यह प्री-मानसून बारिश मानसून की जोरदार एंट्री का संकेत मानी जा रही है, जिससे आमजन को जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें