प्रभास की The Raja Saab इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. जिसका कुछ ही घंटे पहले टीजर आया. मारुति की फिल्म में प्रभास के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं. जहां वो रोमांस भी कर रहे हैं, तो एक्शन भी. लेकिन जिस एक्टर ने हर किसी का ध्यान खींचा, वो है SANJAY DUTT. 2 मिनट 28 सेकंड के टीजर में संजय दत्त के सिर्फ 4 फ्रेम देखने को मिले हैं. फिर भी वो प्रभास पर पूरी तरह से भारी पड़ गए.
इस टीजर से कहानी सुलझी नहीं है, बल्कि और उलझ गई है. बाबा या फिर राजा साब? क्या दोनों ही संजय दत्त है. हवेली का भूत भी संजू बाबा है और सोना पहनकर हवेली को अपना बताने वाले भी वही हैं. फैन्स के कई सवालों का एक ही जवाब है. जो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता लग पाएगा. लेकिन पहले चार फ्रेम दिखाते हैं, जो रोंगटे खड़े कर देंगे.




















