Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचान नहीं पाएंगे…’ लड़की ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के सीने पर सटाया रिवाल्वर

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवती का फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पंप कर्मी को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने का वीडियो सामने आया है. कार में सीएनजी डलवाते समय गाड़ी से उतरने का आग्रह करने पर तमतमाई युवती ने पेट्रोल पंप कर्मी के सीने पर रिवाल्वर सटा दी. इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बिलग्राम थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर ये घटना हुई. पेट्रोल पंप कर्मी रजनीश ने बताया कि वह रोज की तरह गाड़ियों में सीएनजी रिफिल कर रहा था, तभी शाहाबाद के मोहल्ला गिगियानी निवासी एहसान खान अपने परिवार के साथ अपनी कार में सीएनजी रिफिल कराने आए. सेफ्टी को लेकर कर्मचारियों ने सभी लोगों को कार से उतरने के लिए कहा. इसी बात को लेकर सभी अभद्रता करने लगे.

Advertisement Box

दहशत में पेट्रोल पंप कर्मी

पेट्रोल पंप कर्मियों के मुताबिक,देखते ही देखते एहसान खान की पुत्री अरीबा लाइसेंसी रिवाल्वर एक कर्मचारी के सीने पर सटा दी और कहा कि इतनी गोलियां मारूंगी कि घरवाले पहचानने से इनकार कर देंगे. हालांकि, एक शख्स बीच-बचाव करते हुए युवती को दूर ले जाता है. पीड़ित ने बताया कि इस घटना से वह दहशत में हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. अचानक हुई घटना से सभी पेट्रोल पंप कर्मी डरे हुए हैं. बिलग्राम पुलिस दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्यवाई में जुट गई है.

हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज यादव ने बताया कि पीड़ित पेट्रोल पंप कर्मी रमेश के द्वारा प्रार्थना पत्र और एक वीडियो प्रस्तुत किया गया है, जिसमें एक युवती के द्वारा रिवाल्वर दिखाकर डराने का प्रयास किया जा रहा है. आरोपी अरीबा पुत्री एहसान खान के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है. मामले में आवश्यक विधि कार्यवाही की जा रही है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें