राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र की एक और प्रतिभा ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह युवा प्रतिभा तहसील के सादपुरा गांव का निवासी अंकित तेतरवाल है – जो ऋषिकेश एम्स में एमबीबीएस कर रहे हैं। अंकित अंतिम वर्ष के छात्र हैं और उन्होंने एम्स ऋषिकेश स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एम्स ऋषिकेश स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जहां विद्यार्थियों के हितों के लिए कार्य करती है वहीं प्रशासन और छात्रों के बीच समन्वय का काम भी करती है। यह एसोशिएशन विद्यार्थियों की तरफ से प्रशासनिक व्यवस्था और सरकारी स्तर पर प्रतिनिधित्व करती है। अंकित के माता-पिता काश्तकार हैं। पिता राजेश तेतरवाल खेती के साथ-साथ दुकानदारी भी करते हैं जबकि माता सरोज देवी गृहणी है। अंकित एकमात्र बेटा है जबकि दो बहनें अध्यनरत हैं।




















