आज व कल उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमक व आंधी (50-60Kmph) बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।*
राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहने तथा 20 जून से बारिश की तीव्रता व क्षेत्र में और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।20-21 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।*
आंधी बारिश के असर से आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री गिरावट होने तथा हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है।*




















