Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

घर में हुए कमरे के बंटवारे को लेकर झगड़े के बाद देवर ने जहर खाया, मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के लवेदी थाना क्षेत्र के नीलदेवता गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां परिवारिक कलह ने एक युवक की जान ले ली. घर के भीतर कमरे के बंटवारे को लेकर हुए मामूली विवाद ने ऐसा गंभीर रूप ले लिया कि 32 वर्षीय युवक ने गुस्से में आकर ज़हरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह घटना शनिवार दोपहर की है. मृतक युवक की पहचान दलवीर पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई है. परिजन के मुताबिक, दलवीर का अपनी भाभी से काफ़ी समय से कमरे के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था. दोनों ही अपने घर में अपनी पसंद का कमरा चाहते थे, और इसी बात पर अक्सर कहासुनी होती रहती थी. शनिवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि दलवीर ने आवेश में आकर घर में रखा जहर पी लिया.

Advertisement Box

अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम

जैसे ही परिवार वालों को इस बात का पता चला, वे तुरंत दलवीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा ले गए. वहां शुरुआती उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया. दोपहर लगभग 1 बजे जब उसे ज़िला अस्पताल लाया गया, तो डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

युवक की मौत की ख़बर मिलते ही मां-बाप और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव में इस दर्दनाक घटना से शोक का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि दलवीर शांत स्वभाव का युवक था, लेकिन घरेलू कलह ने उसे भीतर ही भीतर तोड़ दिया था. मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनकी पत्नी और छोटे भाई दलवीर के बीच कमरे के बंटवारे को लेकर अक्सर बहस होती थी. शनिवार को भी ऐसी ही कहासुनी के बाद दलवीर ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें