Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जामुन से तैयार करें ये टेस्टी डिशेज़, हर उम्र के लोग करेंगे पसंद

गर्मी में जामुन का सेवन बहुत किया जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इससे शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद मिलती है. इसके अलावा इसमें आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी12 और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. स्वादिष्ट जामुन को बहुत सी तरह से खाया जाता है.

अगर आपको भी जामुन खाना पसंद है, तो आप इसे अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. खासकर अगर बच्चे जामुन खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इसे अलग-अलग तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं. आप इसे पांच तरह से भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

Advertisement Box

जामुन स्मूदी

आप जामुन स्मूदी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो जामुन को अच्छी तरह धो लें और इसे बीज निकाल लें. इसके बाद एक मिक्सर में जामुन, दही, शहद या चीनी, बर्फ और काला नमक डालें.इन सबको अच्छे से ब्लेंड कर लें, ताकि स्मूदी गाढ़ी और क्रीमी न हो. अब इसे एक ग्लास में निकालें और ऊपर से पुदीना पत्ते से सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें. अगर जामुन थोड़े खट्टे हैं, तो इसमें आप थोड़ा और शहद मिला सकते हैं.

जामुन चटनी

अगर आपको अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद है, तो आप जामुन की चटनी भी ट्राई कर सकती हैं. इसे बनाने के लिए जामुन को पानी से धो लें. इसके बाद इसके बीज निकाल लें. अब ब्लेंडर में जामुन, धनिया की पत्तियां, कटे हुए प्याज,टमाटर, अदरक, नमक, जीरा पाउडर, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालकर पीस लें.

 

 

जामुन का शरबत

शरबत को गर्मी में बहुत पिया जाता है. आप जामुन से भी इसे बना सकते हैं. इसके लिए जामुन को मसल कर इसके बीज निकाल लें. अब जामुन,काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चीनी या शहद और थोड़ा सा पानी मिक्सर या ब्लेंडर में डालें. इसे अच्छे तरह से पीस लें. इसे एक गाढ़ा पल्प बन जाएगा. इस पल्प को अब एक छलनी की मदद से छान लें ताकि छिलके और रेशे हट जाएं. इसके बाद छने हुए रस में बचा हुआ पानी और नींबू का रस मिलाएं. अब एक गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से शरबत डालें. आप चाहें तो ऊपर से जरी पाउडर और पुदीना की पत्तियां भी डाल सकते हैं.

जामुन आइसक्रीम

गर्मी में बच्चे आइसक्रीम खाना बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में आप जामुन से भी स्वादिष्ट आइसक्रीम घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो जामुन को धोकर इसके बीज निकाल लें. इसके बाद इसे पीसकर प्यूरी बना लें. आप चाहें तो जामुन का छिलका हटा भी सकते हैं. अब एक बाउल में ठंडी क्रीम लें और उसमें हैंड मिक्स की मदद से फेंट लें. इसके बाद क्रीम में कंडेन्स्ड मिल्क, जामुन प्यूरी, नींबू रस और चीनी डालें। सबको अच्छी तरह फोल्ड करें. जरूरत हो तो थोड़ा काला नमक भी डाल सकते हैं. इस मिक्सचर को एयरटाइट कंटेनर में डालकर 7 से 8 घंटे या ओवरनाइट फ्रीजर में रखें.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें