Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रतनगढ़ में महिला ने वीडियो वायरल की धमकी देकर युवक से वसूले 1.80 लाख रुपए

चूरू के रतनगढ़ में एक विवाहिता और उसकी साथी ने युवक को ब्लैकमेल कर 1.80 लाख रुपए वसूल लिए। पीड़ित युवक ने कोर्ट के माध्यम से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मामला डेढ़ साल पुराना है। युवक बाइक से औद्योगिक क्षेत्र से घर लौट रहा था। रास्ते में पूजा नाम की महिला ने लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे मंडेलिया फार्म हाउस तक छोड़ दिया।

Advertisement Box

कुछ दिनों बाद पूजा फिर मिली। उसने पिता की बीमारी का हवाला देकर पायली गांव जाने के लिए लिफ्ट मांगी। इस दौरान दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज किए। यह सिलसिला कुछ दिन चला।

फिर पूजा बीकानेर चली गई। वहां उसने युवक को मिलने के लिए बुलाया। युवक दोस्ती के नाते बीकानेर पहुंचा। वहां एक अन्य महिला ने उसे नींबू पानी पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद पूजा ने युवक को आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। प्रताड़ित होकर युवक ने पूजा और अनु कंवर को 1.80 लाख रुपए दे दिए।

पैसे मिलने के बाद भी दोनों महिलाओं की मांग बढ़ती गई। वे युवक के घर तक पहुंच गईं और उसकी बहन के ससुराल में भी हंगामा किया। परेशान होकर युवक ने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना।

मांग पूरी नहीं करने पर इन लोगों ने सोशल मीडिया पर एक फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक वीडियो शेयर कर दिया। इस्तगासे में युवक ने आरोप लगाया है कि इन लोगों द्वारा युवकों को इस तरह के जाल में फंसाकर रुपए हड़पे जाते हैं। पुलिस ने प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की जांच सीआई दिलीपसिंह कर रहे हैं।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें