Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पानी की डिग्गी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

जिले की कोलायत तहसील के गोविंदसर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक पिता और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान खींयाराम राइका (45) और उसके पुत्र विक्रम राइका (15) निवासी वार्ड नंबर 8, बीठनोक के रूप में हुई है।थानाधिकारी लखबीर सिंह के अनुसार, खींयाराम अपने बेटे के साथ बकरियां चराने के लिए गोविंदसर गांव की रोही में गया था। खेत में बनी पानी की डिग्गी से विक्रम ने पानी पीने की कोशिश की, लेकिन पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। पास में बैठे पिता खींयाराम ने बेटे की चीख सुनी और उसे बचाने डिग्गी में कूद गया, लेकिन दोनों को तैरना नहीं आता था। डिग्गी में पानी अधिक था। नतीजतन दोनों की डूबने से मौत हो गई।मोबाइल और चप्पलें बनीं सुराग, ग्रामीणों ने दी सूचना
घटना का पता उस समय चला, जब खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने डिग्गी किनारे चप्पलें और मोबाइल देखा। संदेह होने पर गोविंदसर निवासी खेतपाल सिंह और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई जय सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और गोताखोर रमन की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

*बीठनोक में मातम, परिवार और मोहल्ला स्तब्ध*

Advertisement Box

जैसे ही यह खबर बीठनोक के वार्ड नंबर आठ पहुंची, खींयाराम के घर में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल है। रिश्तेदार और जान-पहचान वाले परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें