Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा के युवक की चूरू के लसेड़ी गांव में हत्या:महिला से मिलने आए ट्रांसपोर्टकर्मी को लाठी-डंडों से पीटा, 6 लोगों ने किया हमला

चूरू में युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक गांव में अपने दो बच्चों के साथ अलग रह रही एक महिला से मिलने आया था। महिला के देवर और जेठ सहित करीब 6 लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। मारपीट में विकास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला भी गंभीर घायल हो गई। घटना सादुलपुर के लसेड़ी गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे हुई।

ASP किशोरी लाल ने बताया- विकास (30) पुत्र आदराम, गांव सूरपुरा खुर्द (लोहारू, हरियाणा) का रहने वाला था और गुजरात में ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता था। विकास के भाई प्रदीप ने बताया कि विकास पांच दिन पहले ही गुजरात से गांव आया था और शुक्रवार को वापस जाने वाला था, लेकिन उससे पहले वह गांव लसेड़ी में रह रही एक महिला से मिलने गया था।

Advertisement Box

रात करीब 10 बजे महिला के देवर, जेठ और अन्य परिजनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला को भी गंभीर चोट आई है।

महिला गंभीर हालत में चूरू रेफर

हमले के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से दोनों घायलों को राजगढ़ के राजकीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत नाजुक देख उसे चूरू रेफर कर दिया, जहां इलाज जारी है।

पुलिस मौके पर पहुंची, शव मॉर्च्युरी में रखवाया

घटना की जानकारी मिलते ही थाना अधिकारी और ड्यूटी ऑफिसर मौके पर पहुंचे। शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। थाना अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें