Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय मालाराम जाखड़ इन्दपालसर हिरावतान की स्मृति में बालिका छात्रावास में 5.41 लाख लागत से बड़ा कमरा निर्माण की घोषणा

स्वर्गीय आदूराम गीला बिग्गाबास रामसरा की स्मृति में 1.25 लाख की लागत से निर्मित ट्यूबवेल की घोषणा

श्री डूंगरगढ़ 12 जून 2025, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में सुशील सेरडिया ने दानदाताओं के सहयोग से निर्मित भवन निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसकी समीक्षा की गई ।

Advertisement Box

*बैठक में संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में घोषणाएं*
1 *बड़ा कमरा निर्माण*- पूर्व सरपंच, पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय मालारामजी जाखड़ पुत्र स्वर्गीय शिवलालजी जाखड़ इन्दपालसर हिरावतान की स्मृति में पुत्र भंवरलाल जाखड़ (सरपंच), नरसाराम जाखड़ (पूर्व चेयरमैन कृषि मंडी) गिरधारीलाल जाखड़, एडवोकेट राजूराम जाखड़, ओमप्रकाश, रामप्रताप जाखड़ द्वारा 5.41 लाख की लागत से बालिका छात्रावास में बड़ा कमरा निर्माण की घोषणा की गई ।
2 *निर्मित ट्यूबवेल की घोषणा*- स्वर्गीय आदूरामजी गीला पुत्र स्वर्गीय रामूरामजी गीला बिग्गाबास रामसरा की स्मृति में पुत्र भंवरलाल गीला, गंगाराम, किशनाराम गीला द्वारा 1.25 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्यूबवेल की घोषणा ।
3 *दानदाताओं की स्मृति में निर्मित कमरों में सुविधाओं- बेड, टेबल कुर्सी, गद्दा, बेडशीट, तकिया हेतु सहयोग राशी घोषणा*-
(1) 15 हजार रुपये- स्व.किशनारामजी गोदारा उदरासर की स्मृति में ।
(2) 15 हजार रुपये- स्व.श्रीमती नानू देवी धर्मपत्नी स्व.उदारामजी खिलेरी लखासर की स्मृति में ।
बैठक में स्वर्गीय हुक्माराम जी डूडी पुत्र स्वर्गीय खिराजराम जी डूडी अमृतवासी द्वारा निर्मित कमरा निर्माण की राशी डूडी परिवार ने छात्रावास मैनेजमेंट को सौंपी ।

बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने पंचायतीराज में सर्वाधिक कार्यकाल तक पदों पर रहने वाले जनप्रतिनिधि जो राष्ट्रपति से सम्मानित हुआ व्यक्तित्व स्वर्गीय मालाराम जी जाखड़ के परिवार एवं दानदाता परिवारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दानदाताओं द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के माध्यम से समाज का गौरवशाली इतिहास लिखा जा रहा है जिसमें आने वाले समय में मजबूत शिक्षा व्यवस्था होगी । वर्तमान समय में समाज एवं राष्ट्र की परिस्थितियों को देखते हुए आधुनिक शिक्षा सुविधाएं विकसित करने हेतु प्रयासरत है ।

बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सोहनराम डूडी, भगवानाराम डूडी, सोहन गोदारा, प्रभूराम बाना, मानाराम, हरिराम, नारायणराम डूडी, धन्नाराम डूडी, लालूराम डूडी, सुलतान डूडी, गोपालराम जाखड़, तोलाराम सिहाग, हरिराम सारण, रामचन्द्र गीला, लिछुराम जाखड़, सहिराम सायच, हंसराज गोदारा, हनुमान महिया, हरलाल भाम्भू आदि उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें