Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाटूश्यामजी में 3 साल के मासूम का किडनैप:जयपुर स्टेशन से साथ आया युवक, मां-दादी को मंदिर भेजकर बच्चे को ले गया

सीकर के खाटूश्यामजी में 3 साल के बच्चे को किडनैप किया गया। बच्चा अपनी दादी और मां के साथ भोपाल (MP) से दर्शन के लिए आया था। जयपुर स्टेशन पर एक युवक उनसे मिला, जो खुद को खाटू जाने वाला बताकर उनके साथ चल दिया।

खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचने पर युवक ने भीड़ का बहाना बनाया और बच्चे को अपने पास रखकर मां-दादी को दर्शन के लिए भेज दिया। जब दोनों महिलाएं दर्शन करके लौटीं तो न तो बच्चा मिला और न ही वह युवक। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Advertisement Box

पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

मां ने बताया- एकादशी पर आए थे दर्शन को भोपाल से एकादशी पर दर्शन के लिए आए परिवार के साथ बड़ी वारदात हो गई। मां ने बताया कि 6 जून को वह 3 साल के बेटे रक्षम और सास आशा के साथ ट्रेन से जयपुर पहुंची। प्लेटफॉर्म पर एक युवक से मुलाकात हुई, जो खाटू जाने की बात कहकर उनके साथ हो लिया।

भीड़ का बहाना बनाकर बच्चे को रखा अपने पास खाटू पहुंचने पर युवक ने मासिक मेले की भीड़ का बहाना बनाया। मां-दादी को दर्शन के लिए भेज दिया और बच्चे को अपने पास रख लिया। जब दोनों महिलाएं लौटीं तो बच्चा और युवक गायब थे।

CCTV में दिखा बच्चे को फ्रूटी पिलाता आरोपी पुलिस जांच में सामने आया कि किडनैपर बच्चे को एक दुकान पर ले गया, जहां उसे फ्रूटी पिलाई। वह पुलिस थाने के आसपास भी घूमा, फिर कहीं गायब हो गया।

SP की निगरानी में जांच, कई टीमें लगाई 7 जून की शाम को मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। SP भुवन भूषण यादव के निर्देश पर DST टीम समेत कई टीमें लगाई गई हैं। CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाश जारी है।

 

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें