Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नागौर में 35 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 1 मौत:टायर फटा था, 34 घायलों में से 5 रेफर किए; पगड़ी की रस्म में शामिल होकर लौट रहे थे

पगड़ी रस्म से लौट रहे परिवार की पिकअप का टायर फट गया। पलटने से इसमें सवार 35 लोग घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान 1 की मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे 3 वाहन सवारों ने सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यहां 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मामला नागौर के मूंडवा थाना इलाके के खेण फांटा का 5:30 बजे का है। सभी लोग एक रिश्तेदार के निधन पर पगड़ी रस्म में शामिल होकर लौट रहे थे। पिकअप में बच्चे भी सवार थे।
मूंडवा SHO सुमन बुंदेला ने बताया कि अलाय निवासी वाल्मीकि समाज के करीब 34-35 लोग एक पिकअप में सवार होकर लूणेरा गांव में पगड़ी रस्म में शामिल होने गए थे। नागौर से पहले खेण फांटा के पास टायर फटने से पिकअप बेकाबू हो कर पलट गई। सभी घायलों को मूंडवा सीएचसी और नागौर जिला अस्पताल ले जाया गया। नागौर जिला अस्पताल में पहुंचते-पहुंचते एक की मौत हो गई।
जिला अस्पताल नागौर में प्रत्यक्षदर्शी रानाराम डिडेल ने बताया कि मौके पर चीख-पुकार मची थी। मैंने लोगों से मदद के लिए आगे आने को कहा। लोगों ने मदद की और अपनी गाड़ियों से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पिकअप में काफी लोग सवार थे। इनमें बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं थीं।
ये हुए घायल
हादसे में गंभीर रूप से घायलों को देवदूत बनकर आए रानाराम डिडेल, शक्ता राम और महेंद्र सारण ने निजी वाहनों से नागौर पहुंचाया, इनमें मीरा (26), संतोष (8), कुशाल (3), नैनतारा (6), दिनेश (28), जगदीश (50), सुनील (22), अंजली (13), मनीष (6), , मुकेश (22), नौरतन (14), जीतू (14), तीजा (28), देवकरण (25) और मुकेश (23) को नागौर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं मूंडवा सीएचसी से देवी, दुर्गा, रणजीत, राकेश और शिवानी को नागौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों के इलाज में डॉ. अशोक झाड़वाल और नर्सिंगकर्मी जुटे रहे।

Advertisement Box

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें