Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट की एंट्री:4 मरीज संक्रमित मिले, डॉक्टर बोले- सतर्क रहें; जयपुर में आए सबसे ज्यादा कोविड केस

राजस्थान में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों पुणे स्थित एनआईवी में भेजे गए 4 मरीजों के सैंपल में XFG के 2 और LF.7.9 के 2 केस मिले हैं। देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में इन दिनों इन दोनों वैरिएंट के केस ज्यादा आ रहे हैं। इसके अलावा JN.1 और NB.1.8.1 सीरीज के भी स्ट्रेंथ मिल रहे हैं।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी ने बताया- इन दोनों ही स्ट्रैंथ के मामले बहुत गंभीर नहीं है। लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। बस सतर्क रहे और भीड़भाड़ के एरिया में जा रहे बच्चों, बुजुर्गों और कोमोरबिडिटी (पुरानी बीमारी वाले मरीज) को हो सके तो मास्क का उपयोग करना चाहिए।

Advertisement Box

अब तक प्रदेश में कुल 39 केस

हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में इस साल अब तक कुल 39 केस सामने आ चुके हैं। एक मरीज की मौत इस बीमारी से हुई है। जिलेवार रिपोर्ट देखें तो सबसे ज्यादा जयपुर में 17 केस आए हैं, जबकि जोधपुर में 6, उदयपुर में 4, डीडवाना में 3, बीकानेर, अजमेर में 2-2, दौसा, बालोतरा, फलोदी, सवाई माधोपुर और एक अन्य जगह एक-एक केस मिला है।

JN.1 वैरिएंट इम्यूनिटी कमजोर करता है​​​​​

JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स है, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं।

अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में यह सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है।

JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकते हैं। अगर आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको लंबे समय तक रहने वाला कोविड हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें COVID-19 के कुछ लक्षण ठीक होने के बाद भी बने रहते हैं।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें