Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

9वीं कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़, शादी का दबाव डाला, आरोपी वरिष्ठ अध्यापक गिरफ्तार

जोधपुर: बोरानाड़ा थाना पुलिस ने 9वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी वरिष्ठ अध्यापक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शिक्षक विभागीय जांच के बाद निलंबित चल रहा था. थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि 20 मई को पीड़ित छात्रा ने रिपोर्ट दी थी कि वरिष्ठ अध्यापक ने उससे छेड़छाड़ की और शादी करने का दबाव बनाया. फिर इस मामले को रफा दफा कराने को कई शिक्षक अधिकारियों से दबाव डलवाया. थानाधिकारी ने बताया कि शिक्षक व अन्य के खिलाफ नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ व पॉक्सो की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर बयान दर्ज कराए.

छात्रा से बोला-मेरे दो शादी के योग: एफआइआर के अनुसार, 7 जनवरी को 9वीं कक्षा में रिसेस के दौरान नाबालिग छात्रा सहेली के साथ कक्षा में बैठी थी. सहेली पानी लेने गई तो शिक्षक कक्षा में आया और छेड़छाड़ की. उसने छात्रा ने दूसरा विवाह करने का दबाव डाला. छात्रा ने विरोध किया था और कक्षा से बाहर आ गई. इससे पहले 26 दिसंबर को भी शिक्षक ने छात्रा का घर तक पीछा कर अश्लील इशारे किए, लेकिन बदनामी के डर से छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई.

Advertisement Box

प्रिंसिपल ने जांच रिपोर्ट भेजी: शिक्षक के बार-बार छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने 11 जनवरी को प्राचार्य से शिकायत की. प्राचार्य ने सीसीटीवी फुटेज के साथ प्रतिवेदन विभाग के उच्चाधिकारी को भेज दिए. विभागीय जांच शुरू की. दोषी पाए जाने पर शिक्षक को निलबित कर मुख्यालय बिलाड़ा कर दिया था.

शिकायत वापस लेने का दबाव डाला: आरोपी ने अन्य शिक्षक से संपर्क किया और छात्रा पर शिकायत वापस लेने का दबाव डलवाया. वह पीड़िता को पंचायत समिति लूनी में सीबीईओ कार्यालय ले गया, जहां अन्य सभी ने छात्रा पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया. ऐसा न करने पर टीसी काटने व अन्य किसी भी स्कूल में दाखिला न होने देने और परिजन को भी बुरे परिणाम भुगतने की धमकियां दी. पुलिस में शिकायत न करने का भी दबाव डाला. परेशान होकर परिजनों ने एफआईआर दर्ज करवाई थी.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें