Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

6 माह पहले हुई थी युवक की शादी, ऐसा क्या हुआ कि दे दी जान…खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

यमुनानगर : यमुनानगर जिले के गांव मेहर माजरा के 24 वर्षीय गोपाल किशन ने पत्नी और ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले गोपाल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने पत्नी सीमा व उसके परिजनों पर 6 लाख रुपए की डिमांड करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। उसने वीडियो में साफ कहा कि उसकी मौत के जिम्मेदार ये सभी लोग हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक की मां बाला देवी की शिकायत पर गोपाल की पत्नी सीमा समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

6 महीने पहले हुई थी शादी 

Advertisement Box

बताया जा रहा है कि गोपाल जगाधरी के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। मृतक की मां बाला देवी ने बताया कि उसके पति की मृत्यु छह साल पहले हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें गोपाल सबसे छोटा था। गोपाल की करीब छह माह पहले रादौर के छोटा बांस गांव में शादी हुई थी। शादी के बाद मृतक की पत्नी सीमा सिर्फ तीन महीने ही ससुराल में रही। इस दौरान उसने झूठे मारपीट के आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और फिर मायके चली गई। इसके बाद सीमा ने अपने मायके से दहेज मांगने का भी झूठा केस दर्ज करवाया। समझौते की बात पर सीमा और उसके परिवार ने 6 लाख रुपए की मांग की, जो कि गोपाल के लिए जुटाना असंभव था। घर का पूरा खर्च गोपाल की सीमित आय से चलता था।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें