कोटा : दिवाली, छठ और अन्य त्योहारों के नजदीक आते ही घर लौटने की यात्रा कठिन हो जाती है. खासकर कोटा से पुणे के बीच टिकट मिलना लगभग असंभव हो जाता है. अभी से रूटीन ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और एसी में रिग्रेट देखने को मिल रही है. ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, जयपुर, हिसार से पुणे तक विशेष त्योहार ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. ये सभी ट्रेनें कोटा होकर गुजरेंगी, जिससे कोटा के यात्रियों को भी राहत मिलेगी.
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ जैन ने बताया कि पुणे के लिए दूसरी जोन या रेल मंडल से चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कोटा होकर गुजर रही है. इन अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग शुरू हो गई है और कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं. कुछ ट्रेन ऐसी है, जिनमें अभी बुकिंग शुरू नहीं हुई है. आने वाले दिनों में यह बुकिंग शुरू हो जाएगी. यह ट्रेन 20 सितंबर से लेकर 30 नवंबर के बीच चलने वाली है.
इन ट्रेनों की जानकारी, ये चल रही है चार ट्रेन :
1. पुणे – हजरत निजामुद्दीन – पुणे वीकली फेस्टिवल स्पेशल (26 सितंबर से 8 नवंबर): पुणे से हजरत निजामुद्दीन के बीच 26 सितंबर से 7 नवंबर के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन नंबर 01491 पुणे निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल हर शुक्रवार को शाम 5:30 पर रवाना होगी इसके बाद अगले दिन शनिवार सुबह 11:00 कोटा जंक्शन पहुंचेगी और रात 8:00 बजे निजामुद्दीन पहुंच जाएगी. हजरत निजामुद्दीन से वापसी में ट्रेन नंबर 01492 फेस्टिवल स्पेशल 27 सितंबर से 8 नवंबर के बीच चलेगी. यह ट्रेन शनिवार रात 9:25 पर हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी. वहीं अगले दिन रविवार तड़के 5:40 पर कोटा और देर रात 11:55 पर पुणे पहुंच जाएगी. इसमें स्लीपर, सेकंड और थर्ड एसी के कोच लगाए गए हैं. ट्रेन में वर्तमान में सभी श्रेणियां में कंफर्म टिकट मिल रहा है. ट्रेन में पुणे की तरफ से बुकिंग शुरू कर दी गई है. केवल 17 अक्टूबर को ही स्लीपर में रस और थर्ड एसी में वेटिंग और सेकंड एसी में रिग्रेट हो गया है. जबकि हजरत निजामुद्दीन की तरफ से बुकिंग फिलहाल नहीं शुरू हुई है. आते और जाते समय यह ट्रेन लोनावाला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और मथुरा पर स्टॉपेज करेगी.
2. पुणे – सांगानेर – पुणे वीकली फेस्टिवल स्पेशल ( 24 सितम्बर से 6 नवम्बर) : ट्रेन नंबर 01433 पुणे सांगानेर के बीच 24 सितंबर से 5 नवंबर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन बुधवार सुबह 9:45 पर पुणे से रवाना होगी. इसके बाद देर रात 1:25 पर कोटा पहुंचेगी. वहीं अगले दिन गुरुवार सुबह 5:40 पर यह जयपुर के सांगानेर स्टेशन पर पहुंच जाएगी. वापसी में यह ट्रेन 01434 सांगानेर से पुणे जंक्शन गुरुवार सुबह 11:35 पर रवाना होगी. इसके बाद यह अगले दिन सुबह 9:30 पहुंच जाएगी. इस ट्रेन में भी स्लीपर थर्ड एसी सेकंड एक और फर्स्ट एसी के कोच हैं. वर्तमान में सभी में कंफर्म टिकट मिल रहे हैं. पुणे से ट्रेन की बुकिंग खोल दी गई है. सांगानेर से अभी बाकी है. कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा व सवाई माधोपुर स्टेशन पर रुकेगी. इस ट्रेन में भी स्लीपर, थर्ड, सेकंड और फर्स्ट एसी के कोच हैं. पुणे से ट्रेन की बुकिंग खोल दी गई है. वर्तमान में सभी में कंफर्म टिकट मिल रहे हैं. अभी सांगानेर से बुकिंग शुरू नहीं की गई है.
3. पुणे – हजरत निजामुद्दीन – पुणे बाय वीकली फेस्टिवल स्पेशल (30 सितम्बर से 30 नवम्बर) : पुणे से निजामुद्दीन के बीच बाय वीकली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी दिवाली पर चलने वाली है. इस ट्रेन की फिलहाल बुकिंग शुरू नहीं हुई है. यह ट्रेन नंबर 01483 पुणे 30 सितम्बर से 29 नवम्बर के बीच हर मंगलवार और शनिवार को रात 8:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह अगले दिन सुबह 10:40 पर कोटा पहुंचेगी और देर रात 8:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंच जाएगी. यही ट्रेन वापसी में हजरत निजामुद्दीन पुणे से ट्रेन नंबर 01484 हर बुधवार व रविवार को रात 9:25 पर हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी. इसके बाद यह अगले दिन सुबह 5:40 पर कोटा और देर रात 11:55 पर पुणे पहुंच जाएगी. आते और जाते समय यह ट्रेन लोनावाला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा पर स्टॉपेज करेगी.
4. हिसार-खड़की- हिसार वीकली फेस्टिवल स्पेशल (12 अक्टूबर से 3 नवम्बर) : ट्रेन नंबर 04725 12 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच हिसार से हर रविवार को सुबह 5:50 पर रवाना होगी. इसके बाद दोपहर 12:40 पर जयपुर और शाम 4:50 पर कोटा पहुंचेगी. अगले दिन सुबह 9:15 पर चिंचवड और उसके बाद सुबह 10:15 बजे पुणे के खड़की स्टेशन पहुंचेगी. खड़की से 13 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच ट्रेन नंबर 04726 हर सोमवार शाम 5:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 10:15 बजे कोटा व दोपहर 2:40 पर जयपुर और रात 10:25 पर हिसार पहुंच जाएगी. आते और जाते समय यह ट्रेन चिंचवड, लोनावाला, कल्याण, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रिंगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिड़ावा, लोहारू और सादुलपुर रुकेगी. ट्रेन में स्लीपर, थर्ड, सेकंड और फर्स्ट एसी के कोच लगाए गए हैं. बुकिंग दोनों तरफ से शुरू है.




















