Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

4 महीने तक शुभ कार्य बंद, सोने-चांदी पर पड़ा सीधा असर… आज के बाजार भाव ने सबको चौंकाया!

जयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. स्थानीय स्तर दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट आना शुरू हो चुकी है. मलमास शुरू होने के कारण आगामी चार महीने तक मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त नहीं है. ऐसे में आगामी 4 महीने तक दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट आने की संभावना है. कल दोनों कीमती धातुओं के भाव स्थिर रहने के बाद आज इनके भावों में गिरावट आई है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि सोने में गिरावट आने के बाद इसके भाव एक लाख रुपए से नीचे आ गए हैं.

इसके अलावा चांदी के भाव पिछले कई सप्ताह से अपने उच्चतम स्तर पर है. ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोना और चांदी के भावों में बदलव आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 8 जुलाई को सोना और चांदी के भाव ये है.
सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में बदलाव आया है. शुद्ध सोने के भाव में आज 400 रुपए की कमी आई है. ऐसे में इसके भाव 99,300 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज गिरावट आई है. इसमें, 400 रुपए की कमी आई है. ऐसे में इसके भाव 92,600 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. वहीं, चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है. बीते कल इसके भाव स्थिर रहने के बाद आज इसमें गिरावट आई है, इसमें 700 रुपए की कमी दर्ज की गई है. ऐसे में अब इसके भाव 110000 रुपए प्रति किलो है.
हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे लोग
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक के चलते इनके भावों में गिरावट आने की संभावना है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें