Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर दौड़े 3500 धावक, आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन का आयोजन

सिरोही : ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि (25 अगस्त) को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाते हुए रविवार को आबूरोड में 7वीं दादी प्रकाशमणि आबू इंटरनेशनल हाफ मैराथन का आयोजन हुआ. इस आयोजन में देश-विदेश से आए कुल 3500 धावकों ने सुबह 6 बजे दौड़ में भाग लिया और “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश दिया.

मैराथन की शुरुआत सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया और ब्रह्माकुमारीज़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर की. सुरक्षा के लिए पुलिस और CRPF के जवान तैनात रहे, वहीं हर 4 किलोमीटर पर रिफ्रेश पॉइंट बनाए गए.

Advertisement Box

संस्थान के पीआरओ बी के कोमल ने बताया की मैराथन में प्रथम स्थान पर राजस्थान जोधपुर के रनर देवाराम कुमार रहे, वहीं द्वितीय स्थान पर गुजरात के अनिल कोमिनी रहे. वहीं तृतीय स्थान पर जोधपुर के मुकेश कुमार रहे. फिनिशिंग प्वाइंट ॐ शांति भवन माउंट आबू में पहुंचने पर सभी प्रतिभागियों का मेडल पहनाकर स्वागत किया गया. मैराथन को लेकर रविवार सुबह 5.30 बजे से 7.30 बजे तक दो घंटे तक आबूरोड से माउंट आबू तक यातायात बंद रहा.

कई देशों से भाग लेने पहुंचे धावक : मैराथन में 18 वर्ष के युवाओं से लेकर 72 वर्ष के बुजुर्ग ने भाग लिया. इसमें भारत के सभी राज्यों सहित खासतौर से साउथ अफ्रीका, ब्रिटेन लंदन, केन्या, दुबई, इथोपिया के धावकों ने हिस्सा लिया.

प्रथम स्थान पर आने वाले विजेता को पुरस्कार के रूप में 71 हजार रुपये, द्वितीय विजेता को 61 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर आने वाले विजेता को 51 हजार रुपये की राशि चेक द्वारा पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई. इसके अलावा निर्धारित समय में दौड़ पूरी करने वाले और सभी धावकों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस हाफ मैराथन में आबूरोड- माउंट आबू के सभी सामाजिक संगठनों का विशेष रूप से सहयोग रहा. साथ ही जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन द्वारा मैराथन को सफल बनाने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें