Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

25 साल पहले टीवी पर 2 बच्चों की मां बनी थीं करिश्मा कपूर, हर दिन 16-18 घंटे करती थीं काम

करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है, महज 16 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने से लेकर डेब्यू के तुरंत बाद एक साल में पांच फ्लॉप फिल्में देने तक, करिश्मा के फिल्मी ग्राफ के बारे में जानने के लिए काफी कुछ मजेदार है. 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में करिश्मा सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस तक बनीं. लेकिन क्या आप जानते हैं, 1990 के दशक में शानदार करियर का आनंद लेने के बाद, करिश्मा ने 2000 की शुरुआत में टेलीविज़न स्पेस में अपनी शुरुआत की. यानी लोलो ने डेली सोप में भी काम किया, जिसके 250 से ज्यादा एपिसोड भी थे.

करिश्मा ने करिश्मा- द मिरेकल ऑफ़ डेस्टिनी नाम का टीवी शो किया था. यह पहली बार सहारा वन पर अगस्त 2003 में ऑन एयर हुआ था और 262 एपिसोड तक चला था. इस डेली सोप में संजय कपूर, अरबाज खान, अरशद वारसी, विकास भल्ला, जुगल हंसराज और अयूब खान जैसे बड़े नाम भी शामिल थे. शो का निर्माण आकाशदीप साबिर ने किया था और इसे सचिन भौमिक ने लिखा था.

Advertisement Box

करिश्मा कपूर के टीवी शो की कहानी

दिलचस्प बात यह है कि इसका डायरेक्शन फिल्म निर्माता अनुराग बसु ने किया था. शो का टाइटल सॉन्ग अनु मलिक ने तैयार किया था और सोनू निगम और सपना मुखर्जी ने उसे गाया था. ये टीवी शो करिश्मा द्वारा निभाई गई देवयानी की कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक साधारण परिवार से आती है और एक बहुत ही सफल व्यवसायी बन जाती है. 67 साल की देवयानी के दो बेटे हैं, जय और समीर, जिन्होंने उसे मारने की साजिश रची.

छोटे पर्दे पर निभाया डबल रोल

वहीं इस शो में करिश्मा कपूर को डबल रोल में देखा गया था. क्योंकि कहानी न्यूजीलैंड में देवयानी और मुंबई में उसकी हमशक्ल अवनी के बीच घूमती है. कहानी में 20 के दशक में देवयानी और उसके जीवन में अर्जुन (विकास भल्ला) और अमर (संजय कपूर) सहित पुरुषों के फ्लैशबैक भी शामिल हैं. एक साल से अधिक समय तक सक्सेसफुली चलने के बाद, शो अक्टूबर 2004 में बंद हो गया. फिर साल 2006 में करिश्मा ने एक फिल्म के साथ कमबैक किया.

रोजाना 16-18 घंटे करती थीं काम

2020 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में करिश्मा ने टीवी स्पेस में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने बताया, “मैं चुनिंदा शो ही करती रही हूं, लेकिन टेलीविजन बहुत मुश्किल हैय आपको 16-18 घंटे काम करना पड़ता है. यह वास्तव में बहुत थका देने वाला होता है.”

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें