बीकानेर। वृक्ष लगाओ, धरा सजाओ, पर्यावरण को बचाओ। इसी उद्धेश्य से कल केंद्रीय पुस्तकालय के रंगनाथन पार्क (MGSU) में विभागाध्यक्ष उमेश शर्मा के नेतृत्व व अन्य गुरुजनों के मार्गदर्शन पर सभी साथियों द्वारा पौधारोपण (200 पौधे)किया गया।
राजस्थान में जन्म और शिशु मृत्यु दर दोनों में गिरावट, SRS रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
जिसमें योगेन्द्र सिंह, सीताराम सुथार,हाकम सिंह, मनीष, श्रीमान सिंह आदि विद्यार्थी मौजूद रहे तथा यह संदेश दिया गया कि हम इन पौधों की पूर्ण रूप से देखभाल करेंगे ताकि भविष्य में इनकी गहरी छाया हमें आशीर्वाद स्वरुप मिले। आप सभी भी पुस्तकालय परिसर व अन्य स्थानों पर कम से कम दो पौधे लगाए तथा उसकी देखरेख करे आपका छोटा सा योगदान पर्यावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाएगा।




















