Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हमले के 2 हफ्ते बाद दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने फिर शुरू की जनसुनवाई, इस बार ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बुधवार यानी कि आज सुबह 8 बजे से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में जनसुनवाई की. यह जनसुनवाई उस हमले के करीब दो हफ्ते बाद हई जो 20 अगस्त को सीएम की जनसुनवाई के दौरान हुआ था. मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को देखते हुए सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि जनसुनवाई में आने वाले लोगों की जांच और व्यवस्था में कोई चूक न हो. जनसेवा सदन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जनसुनवाई के लिए एडवांस फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के साथ मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

मुख्यमंत्री आवास के बाहर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. इसके अलावा, सुरक्षा को लेकर सदन के आसपास सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी निगरानी रखेंगे. पूरे सुरक्षा मैनेजमैंट की निगरानी दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद करेंगे ताकि किसी भी घटना से निपटा जा सके. हमले के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए थे जिसकी वजह से बीते बुधवार को रेगुलर जनसुनवाई स्थगित कर दी गई थी.

Advertisement Box

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर दो हफ्ते बाद आज की गई जनसुनवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो गई. जनसुनवाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने करीब 165 शिकायतों को सुना. जब सीएम जनसुनवाई कर रहीं थी तो उनके आसपास भारी सिक्योरिटी थी, लेकिन सीएम ने लोगों को अपने पास बुलाया और उनकी शिकायतें सुनी. इसके साथ ही उन्होंने सम्मान भी लिया. आने वाले शिकायतकर्ताओं की पूरी चेकिंग की गई. मेन एंट्री पर लाइव फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम लगाया गया.

CM रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला था हमला

अब सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच एक बार फिर जनता की शिकायतें और समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के सामने रखी जा रही हैं. 20 अगस्त को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जब सीएम आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं तभी वहां एक व्यक्ति ने अचानक सीएम पर हमला कर दिया. हमले के दौरान उनका सिर किसी किसा चीज से टकरा गया था. घटना के तुरंत बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबलों ने हमलावर को हिरासत में ले लिया था.

शुरुआती पूछताछ में आरोपी की पहचान राजेश खिमजी सकारिया के रूप में हुई जो गुजरात का रहने वाला है. जानकारी के मुताबिक आरोपी को एक डॉग लवर बताया गया और ये अपने किसी परिजन को जेल से छुड़वाने की अर्जी लेकर दिल्ली आया था.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें