Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2 जिगरी दोस्तों ने पहले एक साथ पी शराब, फिर अपने-अपने घर जाकर दे दी जान…वजह कर देगी हैरान

रेवाड़ी : रेवाड़ी के गांव गुड़ियानी में 2 दोस्तों ने एक ही समय पर अपने-अपने घरों में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों की उम्र लगभग 23-24 साल व अविवाहित थे। जानकारी अनुसार अमन व सागर में गहरी दोस्ती थी और प्रायः गांव में एक साथ दिखाई देते थे। दोनों बेरोजगार थे और परेशान रहते थे।

दोनों को लगी थी शराब पीने की लत 

Advertisement Box

बताया जा रहा है कि दोनों को शराब पीने की लत थी जिस कारण गांव में आए दिन झगड़े होते रहते थे। दोनों ने एक साथ मरने की योजना बनाई जिसकी परिजनों व अन्य किसी को भनक तक नहीं लगी। दोनों ने तय किया कि वे अपने-अपने घरों में एक ही समय पर फंदा लगाकर दुनिया को अलविदा कहेंगे। इन दोनों के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी शनिवार सुबह लगी। सागर की मां जब कमरे में गई तो उसे छत के हुक से लटका हुआ देखा। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी जमा हो गए। आशंका के चलते वे तुरंत अमन के घर पहुंचे तो अमन भी फंदे पर लटका हुआ था।

घटना की सूचना मिलने पर कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदों से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि अमन के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह इकलौता बेटा था। उसकी 2 बहनों की शादी हो चुकी है और वह घर पर अकेला ही रहता था। इधर सागर के पिता नहीं हैं। वह अपनी दिव्यांग मां व 17 वर्षीय छोटे भाई के साथ रह रहा था। जांचकर्त्ता अधिकारी विकास ने कहा कि दोनों युवकों ने शुक्रवार की रात को फांसी लगाई है। सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें