Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा संबंल कार्यक्रम में हुए 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा संबंल कार्यक्रम में हुए 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा संबंल कार्यक्रम में हुए 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

समर कैंप में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में पारंगत होने के साथ ही दिया सर्वांगीण विकास पर बल

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा चलायें जा रहे शिक्षा संबंल कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों में राज्य के 6 जिलों उदयपुर, सलुम्बर, राजसमंद, चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा एवं अजमेर के राजकीय विद्यालयों के 1600 से अधिक बच्चें उत्साह से भाग ले रहे है।

इन प्रशिक्षण शिविरों में बच्चों को विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ ही शारीरिक, खेलकूद, बौद्धिक और सांस्कृतिक गतिविधियांे से जोडकर उनके सर्वागिंण विकास की और अग्रसर किया जा रहा है। छात्रों की भागीदारी और समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के तहत, इस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 9वें ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्घाटन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आगूचा में किया गया।

इस अवसर पर आईबीयू सीईओ आगूचा राममुरारी, एसीबीईओ शिवकुमार टेलर, आगूचा माइन के हेड सीएसआर भुवनेश शर्मा, अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। शिविर में बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और आत्मविश्वास इस बात को साबित करने के लिए अनुकुल थे कि उन्हें पढ़ाई मे रूचि के साथ साथ अपने गुरूजनों से अभिभावकों जैसा व्यवहार और मार्गदर्शन उन्हें घर से दूर घर सा ही वातावरण दे रहे है जो कि उनके भविष्य की नींव के लिए अमूल्य है।

इस शिविर में 10 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 200 से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। शैक्षणिक विषयों के साथ-साथ, ये शिविर कौशल विकास, व्यक्तित्व निखार, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर भी विशेष जोर देते हैं, जिससे छात्रों को अपनी शैक्षिक और व्यक्तिगत क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा विद्या भवन सोसायटी उदयपुर के सहयोग सेे आयोजित 9वें आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर का औपचारिक शुभारंभ विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल किया गया।

20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 340 से अधिक बच्चें 8 वीं, 10 वीं कक्षा एवं 12वीं कक्षा के मार्गदर्शन हेतु भाग ले रहे है। इस बार 6 लोकेशन चंदेरिया, दरीबा, देबारी, कायड़, आगूचा और जावर पर आयोजित गैर आवासीय कैम्पों में 1200़ विद्यार्थी तथा उदयपुर में आयोजित 3 आवासीय कैंपों में सभी लोकेशन से आए कक्षा 10 के लगभग 240, कक्षा 8 के 50 और कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) के 50 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।

इस वर्ष आवासीय कैम्प में डिजिटल कक्षाएं, ऑडियो-विजुअल सामग्री, हैंड्स-ऑन गतिविधियां, मिट्टी कला, पॉटरी, वेस्ट सामग्री से क्रिएटिव निर्माण और रोबोटिक्स जैसी उभरती तकनीकों को भी शामिल किया गया है। 10 वर्ष पूर्व प्रायोगिक तौर पर शुरू किये गये इस आवासीय शिविर की सफलता उनकी बढ़ती हुई संख्या से सिद्ध होती है। परिणामों को बेहतर बनाने और शिक्षा की पद्धति इस कार्यक्रम और शिविरों की अद्वितीय खासीयत है।

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा संबंल कार्यक्रम में हुए 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

हिन्दुस्तान जिंक सदैव आगे बढ़कर ग्रामीण बच्चों के संपूर्ण विकास के लिये आगे आता रहा है शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् अध्यापन में अभाव महसूस कर रहे बच्चों के लिये 20 वर्षाे से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रीष्मकलीन प्रशिक्षण शिविरों में शिक्षण के साथ ही कौशल विकास, व्यवहार तथा अन्य गतिविधियों जैसे खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमो से बच्चों में व्यक्तिगत और शिक्षात्मक सुधार का प्रयास किया जा रहा है।

Bhilwara : मोहम्मद इरफान शेख अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त

शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 10वीं कक्षा से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सरकारी विद्यालयों में जहा पद रिक्त है विज्ञान, गणित एवं अंग्रेजी के विषयध्यापकों द्वारा शिक्षा दी जा रही हैं। इस आवासीय प्रशिक्षण शिविर में 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा में इस वर्ष प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को विशेषज्ञ अध्यापकों द्वारा अध्यापन कराया जा रहा है जिससे वे इन विषयों के बारें में सामान्य जानकारी को रूचिकर तरिकों से सीख सकें।

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक शिक्षा संबंल कार्यक्रम में हुए 1600 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें