Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

15 दिन पति के साथ तो 15 दिन प्रेमी के साथ बीवी का अजीब ऑफर , 10 बार भाग चुकी हैं

यूपी के रामपुर में एक बीवी ने खुली पंचायत में ही 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने का प्रस्ताव देकर सभी को हैरान कर दिया। प्रेमी के साथ 10 बार भाग चुकी महिला को समझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में पति-पत्नी और प्रेमी का अजब-गजब मामला सामने आया है। अब तक प्रेमी के साथ 10 बार भाग चुकी विवाहिता ने गांव में बुलाई गई पंचायत में खुला प्रस्ताव रख दिया कि वह महीने में 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहेगी। बीवी का ऑफर सुनकर पति के साथ-साथ वहां मौजूद सारे लोग दंग रह गए। पंचायत में ही पति हाथ जोड़कर पत्नी से बोला कि मुझे माफ करो और अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो। यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement Box

मामला थाना अजीमनगर और टांडा क्षेत्र के दो गांवों से जुड़ा है। अजीमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व पड़ोस के ही गांव के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद विवाहिता का टांडा क्षेत्र के युवक से प्रेम पनप गया। एक वर्ष पहले महिला प्रेमी संग फरार हो गई। पंचायत के बाद विवाहिता को पति वापस घर ले आया। लेकिन पत्नी एक वर्ष के अंदर ही 9 बार प्रेमी के साथ भाग गई। 8 दिन पहले पति ने मामले की शिकायत अजीमनगर पुलिस से की। पति ने मुकदमा नहीं लिखवाया लेकिन पुलिस से गुजारिश की कि पत्नी को प्रेमी के पास से बुलाकर ला दे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पत्नी को बरामद कर पति के हवाले कर दिया। एक रात पति के घर रुकने के बाद पत्नी 10वीं बार फिर फरार हो गई। पत्नी के एक बार फिर भागने पर पति प्रेमी के घर पहुंचा और पत्नी से घर चलने को कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। पति ने पत्नी को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान पंचायत हुई तो पत्नी ने एक महीने में 15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहने का प्रस्ताव रख दिया।

प्रस्ताव सुनकर पंचायत में बैठे पंच एक-दूसरे का मुंह ताकने लगे। फिर पति हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला अब तुम अपने प्रेमी के साथ ही रहो, मुझे माफ करो। पत्नी को प्रेमी के घर ही छोड़ पति वापस अपने घर चला आया। रिश्तेदार और पंच भी वापस चले गए। बार-बार पत्नी का प्रेमी के साथ भागना और आखिरकार प्रेमी के साथ ही रहने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस उपनिरीक्षक विकास राजपूत ने बताया कि एक व्यक्ति ने पत्नी के भागने की सूचना दी थी। जिसके बाद उसे बरामद कर पति के हवाले कर दिया था। वह अपने पति के साथ चली गई थी। पंचायत के बारे में हमें जानकारी नहीं है।

देशभर में बढ़ी गाय के गोबर से निर्मित गणेशजी की मांग, गोपाल गौशाला में तैयार हो रही हजारों मूर्तियां

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें