Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेंट्रलाइज काउंसलिंग के जरिए भरी जाएगी वेटरनरी कॉलेज की 1200 सीट, कट ऑफ के बाद नहीं मिलेगा एडमिशन

जयपुर : राजस्थान में वेटरीनरी कॉलेजों में बी.वी.एससी एंड ए.एच., एम.वी.एससी और पीएचडी पाठ्यक्रमों में एडमिशन सिर्फ सेंट्रलाइज काउंसलिंग से होंगे. निर्धारित कट-ऑफ के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा. मंत्री जोराराम कुमावत ने स्पष्ट किया है कि नए सत्र के लिए करीब 1200 सीटों के लिए काउंसलिंग करवाई जाएगी. इस बार काउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन होंगे.

राजस्थान के सभी वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया है कि वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत न आए इसके लिए नई एसओपी जारी की गई है. वेटरीनरी कॉलेजों में सत्र-2025-26 के लिए बी.वी. एससी एंड ए.एच., एम.वी. एससी तथा पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए इस बार नई एसओपी के अनुसार प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे. इसके तहत निश्चित कट ऑफ के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. एसओपी की पालना के लिए डॉ. हेमंत दाधीच की अध्यक्षता में सात सदस्यीय सेंट्रल एडमिशन काउंसलिंग कमेटी गठित की गई है. ये कमेटी प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट वेटरीनरी कॉलेजों में उक्त पाठयक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी.

Advertisement Box

ये कमेटी प्रदेश में नए सत्र के लिए करीब 1200 सीटों के लिए काउंसलिंग करवाएगी. इस बार काउंसलिंग के सभी चरण ऑनलाइन होंगे. इसके बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो मॉप अप राउंड के जरिए प्रवेश लिए जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि हर बार काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी. मंत्री कुमावत ने कहा कि वेटरीनरी कॉलेजों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए प्रवेश सुनिश्चित किए जाएंगे. वेटरीनरी साइंस में गुणवतापूर्ण शिक्षा के लिए अति आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. गलत तरीके से प्रवेश देने वाली किसी भी संस्था को बख्शा नहीं जाएगा.

आरपीवीटी का रिजल्ट 25 अगस्त को : बी.वी.एससी एंड ए.एच. डिग्री कोर्स के लिए आरपीवीटी की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 अगस्त को जारी किया जाएगा. इसके बाद सितंबर महीने में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. इस बार 3 अगस्त को आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1200 सीटों के लिए 9670 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. इनमें से आरपीवीटी के जरिए करीब 800 और नीट परीक्षा से 400 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे.

खोले जाएंगे चार नए वेटरीनरी कॉलेज : आपको बता दें कि बजट घोषणा के तहत भरतपुर, सिरोही, कोटा में प्रस्तावित वेटरीनरी कॉलेज को लेकर मंत्री जोराराम कुमावत ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं. साथ ही जोधपुर में नवनिर्मित वेटरीनरी कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है. उन्होंने राजूवास और जोबनेर के विश्वविद्यालयों के साथ-साथ श्रीगंगानगर की टांटिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश को लेकर पूरी पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें