Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

10वीं में अरमान, तो 12वीं में सुमित रहे टॉपर, रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने मार्च–मई 2025 सेशन के लिए आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है. इस बार कक्षा 10वीं में कुल 48,294 और कक्षा 12वीं में 40,830 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. कक्षा 10वीं का परिणाम 46.1% और कक्षा 12वीं का 49.1% रहा है. कक्षा 12वीं की परीक्षा में बालोतरा के सुमित ने 86% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है. वहीं राजसमंद के प्रियांक ने 85.08% अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया.
इसके अलावा RSOS कक्षा 12वीं की परीक्षा में लड़कियों की कैटेगरी में चूरू की रुखसाना बेगम ने 88.06% अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं डूंगरपुर की खुशबु जैन ने 88% अंक प्राप्त किए. कक्षा 10वीं के लड़के वर्ग में जोधपुर के अरमान ने 85.04% और सिरोही के गजेंद्र सिंह ने 83.08% अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है. इसके अलावा लड़की वर्ग में जयपुर की हीना ने 89.08%, फलोदी की ममता और जैसलमेर की चंदू कंवर ने 85% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया. 

तकनीकी और प्रशासनिक सुधार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा परिणाम जारी किया गया. इस अवसर पर स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक आशीष मोदी, सचिव डॉ. अरुणा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. डायरेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि बीते आठ वर्षों में स्टेट ओपन स्कूल ने कई नवाचार अपनाए हैं.
वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत
पाठ्यपुस्तकों का डिजिटलीकरण
आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करना
उत्तरपुस्तिकाओं की डिजिटल जांच प्रणाली की शुरुआत
उन्होंने कहा कि इन सुधारों की वजह से मात्र 12–13 दिनों में परिणाम तैयार कर लिया गया.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें