Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाड़ौती के 13 मंदिरों का होगा कायाकल्प, विकास पर खर्च करेंगे 14.5 करोड़

कोटा: राज्य बजट की घोषणा के तहत प्रदेश के मंदिरों के जीर्णोद्धार व विकास पर 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसी क्रम में हाड़ौती के 13 मंदिर शामिल हैं. इन पर करीब 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. देवस्थान विभाग ने कोटा, बारां, बूंदी व झालावाड़ जिले के 13 मंदिरों में विकास के लिए डीपीआर के टेंडर मांगे हैं. डीपीआर से तय होगा कि किस मंदिर में क्या कार्य होना है.

देवस्थान विभाग कोटा के सहायक निदेशक कृष्णकुमार खंडेलवाल ने बताया कि हाड़ौती के 13 मंदिरों के लिए 14.5 करोड़ की बजट घोषणा हुई थी. इनमें विकास व जीर्णोद्धार कराया जाएगा. डीपीआर के लिए निविदा जारी कर दी. डीपीआर में तय होगा कि किस मंदिर में क्या कार्य करवाने हैं. डीपीआर बनवा स्थानीय मंदिर प्रबंधन और जनप्रतिनिधि से भी चर्चा की जाएगी. पूछा जाएगा कि किस मंदिर में क्या-क्या कार्य कराए जा सकते हैं. इसके बाद टेंडर प्रक्रिया होगी और फिर काम चालू करेंगे.

Advertisement Box

बारां के तीन मंदिरों को 6.8 करोड़

अकेले बारां जिले के तीन मंदिरों में 6.80 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य होने हैं. ये तीनों मंदिर किशनगंज, अंता और बारां अटरू विधानसभा में है. झालावाड़ जिले के पांच मंदिरों में 1.90 करोड़ से कार्य कराए जाएंगे. कोटा जिले में दो मंदिरों में ढाई करोड़ से कार्य होंगे. बूंदी जिले के तीन मंदिरों में 3.3 करोड़ से कार्य प्रस्तावित हैं. बारां में किशनगंज के विधायक ललित मीणा का कहना है कि उनके क्षेत्र में रामगढ़ में पहाड़ी पर स्थित माता कृष्णाय का मंदिर काफी प्रसिद्ध है. यहां नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. इसके अलावा आम दिनों में भी यहां भक्त माता के दर्शन को पहुंचते हैं. यहां पर रामगढ़ क्रेटर भी नजदीक है. इसे अच्छा पर्यटन स्थल बनाने के प्रयास रहेंगे. इसी क्रम में सरकार ने बजट दिया है.

कहां कितना खर्च प्रस्तावित

मंदिर शहर व जिला बजट
श्री गिरिराज मंदिर झालरापाटन, झालावाड़ 15 लाख
श्री रूप बाईसा मंदिर झालावाड़ 15 लाख
श्री रामजी मंदिर सुनेल सुनेल, झालावाड़ 30 लाख
श्री मेड़तानीजी मंदिर खारी बावड़ी, झालावाड़ 30 लाख
श्री जैसलमेरी मंदिर मंगलपुरा, झालावाड़ 1 करोड़
श्री गोवर्धन नाथजी मंदिर अंता, बारां 30 लाख
श्री कृष्णाय माता मंदिर, रामगढ़, बारां 3 करोड़
श्री अनंत रायजी प्यारे रामजी मंदिर ढोल मेला मैदान, बारां 3.5 करोड़
श्री मुरली मनोहर जी मंदिर दीपपुरा, कोटा 2 करोड़
श्री करणी माता मंदिर नांता, कोटा 50 लाख
श्री सतुर माताजी मंदिर हिंडोली, बूंदी 80 लाख
श्री गोपाल लालजी मंदिर बूंदी 1.5 करोड़
श्री रंगनाथजी मंदिर बूंदी
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें