Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हाईकोर्ट का करौली की निलंबित सभापति रशीदा को राहत से इनकार, याचिकाएं खारिज

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट ने करौली नगर परिषद की निलंबित सभापति रशीदा खातून को राहत देने से इनकार कर दिया.अदालत ने नोटिस और निलंबन को चुनौती देने वाली खातून की याचिकाएं भी खारिज कर दी. खातून ने याचिका में कहा था कि उसे राजनीतिक द्वेषता के चलते निलंबित किया गया है.

जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने रशीदा खातून की नोटिस और निलंबन को चुनौती वाली याचिकाएं खारिज की. याचिका में कहा गया कि उसे सियासी द्वेष के चलते निलंबित किया गया. प्रदेश में सरकार बदलने के बाद उस पर झूठे आरोप लगाए और बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए मनमाने तरीके से निलंबित किया गया. इसका विरोध करते हुए राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जीएस गिल ने कहा कि याचिकाकर्ता पर पद का दुरुपयोग कर पट्टा जारी करने का आरोप है. मामले में स्वायत्त शासन विभाग ने एडीएम से जांच कराई थी. एडीएम ने जांच में अनियमितता और पद के दुरुपयोग के आरोप को सही माना था. ऐसे में न्यायिक जांच के प्रभावित होने की आशंका को देखते याचिकाकर्ता को जुलाई, 2024 में तय प्रक्रिया का पालन करते हुए वार्ड पार्षद और सभापति पद से निलंबित किया गया.

Advertisement Box

दूसरी ओर मामले में शिकायतकर्ता अशोक पाठक के अधिवक्ता प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि सभापति रहते याचिकाकर्ता ने शिव मंदिर की जमीन का पट्टा अपने पुत्र के नाम जारी कर दिया था. इस मामले में कराई जांच में खातून दोषी पाई गई थी. ऐसे में उनका निलंबन सही था. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने खातून की याचिका खारिज कर दी. गौरतलब है कि कांग्रेस की रशीदा खातून दिसंबर, 2020 में नगर परिषद के सभापति चुनी गई थी. इसके बाद 16 जुलाई, 2024 को उन्हें निलंबित किया गया. 17 मार्च को राजरानी शर्मा को उनकी जगह सभापति नियुक्त किया गया.
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें