Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरी सब्जियों के दाम आसमान पर, धनिया-मिर्च 200 रुपए किलो के पार

बीकानेर: बीकानेर में इन दिनों आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां पूरी तरह से गायब हो गई हैं. मानसून के दौर में बाजार से हरी सब्जियां आम आदमी की पहुंच से बाहर होती नजर आ रही हैं. सब्जी में स्वाद के लिए उपयोग में आने वाला धनिया और शिमला मिर्च 200 से ढाई सौ रुपए किलो बिक रहा है. लौकी, भिंडी, टमाटर और तरकारी 80 से 100 रुपए किलो के भाव से बिक रही हैं. वहीं, दूसरी हरी सब्जियां जैसे खीरा भी 60 से 80 रुपए किलो के भाव से बिक रहा है. बाजार में केवल आलू 20 से 30 रुपए किलो के भाव से क्वालिटी के अनुसार मिल रहा है.

बीकानेर में सब्जी का कारोबार करने वाले दुकानदार भी सब्जियों के बढ़ते दामों के चलते बिक्री न होने से परेशान हैं. दुकानदार रवि और राजू कहते हैं कि बारिश के कारण सब्जियों के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है.

Advertisement Box

सब्जी खरीदने आए युवक ओम कहते हैं कि बाजार में हरी सब्जियां इतनी महंगी हो गई हैं कि दो-तीन दिन के अंतराल से एक बार सब्जी खरीदने आते हैं. बाजार में दुकानों पर हरी सब्जी खरीदने वाले ग्राहक पूरी तरह से गायब हो गए हैं. वह कहते हैं कि अब घरों में देसी सब्जियां जैसे दाल, पापड़, मूंगोड़ी की सब्जी विकल्प के रूप में बनाई जा रही हैं.

गृहिणी महंगाई से परेशान: सब्जी खरीदने आई गृहणी मंजू गहलोत कहती हैं कि सब्जियों में इतनी महंगाई हो गई है कि सब्जी लेने आते हैं, लेकिन कुछ समझ में नहीं आता. आलू के अलावा हर सब्जी दो से तीन गुना भाव में बिक रही है.

सावन में भी महंगी: दरअसल, आमतौर पर माना जाता है कि सावन में हरी सब्जियां नहीं खानी चाहिए और इसलिए कई लोग इन्हें खाने से परहेज करते हैं. बावजूद इसके हरी सब्जियों का महंगा होना लोगों के लिए आश्चर्य की बात है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें