Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में कुछ देर में भारी बारिश, इन जिलावासियों को IMD की चेतावनी! पढ़ें जरुरी खबर

हरियाणा : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। आज मौसम विभाग ने 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, नूंह और पलवल शामिल हैं। इसके अलावा विभाग ने फ्लैश अलर्ट भी जारी किया है, जिसके तहत हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में मौसम बिगड़ेगा। इन जिलों के आसपास के क्षेत्रों में साढ़े 8 बजे तक  गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

अब तक 27 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश 

Advertisement Box

बता दें कि सुबह से ही हिसार में बारिश लगी हुई है। जबकि चरखी दादरी में बूंदाबांदी हो रही है। पूरे हरियाणा में 5 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। हरियाणा में अब तक सामान्य से 27 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 1 अगस्त तक औसतन 208.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 264.5 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले दिन 3 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। 3,4,5 तारीख तक मौसम खराब रहेगा। 3 अगस्त को बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। कई जिलों में ज्यादा तो कई में कम बारिश की संभावना जताई गई है। 4 अगस्त पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जबकि पंचकूला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट है। 5 अगस्त सिरसा जिले को छोड़कर बाकी जिलों में बारिश की संभावना है। कई जिलों में तो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें