Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को झटका, दूसरा Instagram अकाउंट भी सस्पेंड

जुलाना : हरियाणवी गायक मासूम शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर हो रही कार्रवाइयों को लेकर सुर्खियों में हैं। पहले उनके कई गानों पर बैन लगाया गया और अब दूसरी बार उनके इंस्टाग्राम से जुड़े पेज को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले भी एक इंस्टाग्राम पेज को सस्पेंड किया गया था। इससे न केवल उनको बल्कि उनके परिवार को झटका लगा है। इस बारे में मासूम शर्मा के भाई विकास आर्य ब्राह्मणवास ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी।

यह पेज वर्षों से मासूम शर्मा के संगीत, लाइव शॉज और व्यक्तिगत जिंदगी से जुड़े अपडेट्स सांझा करता था और फैंस से मजबूत जुड़ाव बनाए हुए था। विकास आर्य का कहना है कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इंस्टाग्राम ने इन पेजों को क्यों सस्पेंड किया है। न तो किसी तरह की चेतावनी दी गई और न ही कोई ठोस कारण बताया गया। उनकी टीम इस विषय में तकनीकी और कानूनी सलाह ले रही है और इंस्टाग्राम से संपर्क साधने की लगातार कोशिश कर रही है।

Advertisement Box

बता दें कि सरकार ने इसी साल हरियाणा में गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों पर कार्रवाई की शुरुआत की थी। पहले ही दिन 7 गाने यूट्यूब से हटवाए गए। इनमें 4 अकेले मासूम शर्मा के थे। इसके बाद मासूम के कई मशहूर गाने बैन किए गए। जिन पर उन्होंने नराजगी भी जताई थी।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें