Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणवी मॉडल शीतल हत्याकांड में बड़ा खुलासा… शादीशुदा बॉयफ्रेंड को चुभ गई थी ये बात, आव देखा न ताव, घोंपता रहा चाकू

हरियाणा के सोनीपत से सोमवार को दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. यहां खरखौदा में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में कार्यरत शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी नामक मॉडल की बेहरमी से हत्या कर दी गई. मॉडल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद हुआ. अब इस केस में जो कहानी सामने आई है वाकई हैरान कर देने वाली है. शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील पर हत्या का आरोप लगा है.

सुनील की मानें तो- शीतल की पहली शादी तीन साल पहले टूट गई थी. उसके बाद शीतल के साथ मेरा अफेयर शुरू हुआ. शीतल नहीं जानती थी कि मैं पहले से शादीशुदा हूं. जब उसे इस बात का पता चला तो वो मुझसे कन्नी काटने लगी. मैंने उससे कई दफे मिलने की कोशिश की. मगर वो न तो मेरा फोन उठाती थी और न ही कभी मिलती थी. इस बीच शीतल ने विशाल नामक दूसरे लड़के से सगाई कर ली. उसके नाम का टैटू भी शीतल ने अपनी बॉडी पर गुदवाया. मैं इस बात को बर्दाश्त न कर पाया और शीतल को मार डाला.

Advertisement Box

शीतल की बहन ने ही सुनील पर शक जताया था. शिकायत में शीतल की बहन नेहा ने बताया था- 23 वर्षीय शीतल 14 जून को अहर गांव में शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. शीतल पानीपत के खलीला माजरा गांव की रहने वाली थी. वह एक मॉडल थी और हरियाणा संगीत उद्योग में भी काम करती थी. उसने संगीत उद्योग में काम करना छह महीने पहले ही शुरू किया था.नेहा ने पुलिस को बताया कि शीतल ने 14 जून को ही उसे फोन कर कहा था कि उसके एक दोस्त सुनील ने शूटिंग स्थल पर उसके साथ मारपीट की थी. नेहा ने बताया- शीतल ने यह भी कहा था कि सुनील उस पर उसके साथ चलने के लिए दबाव डाल रहा है. इतना कहते ही शीतल का फोन बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो पाया. और अब उसकी लाश मिली है. पुलिस अब मंगलवार यानि आज आरोपी सुनील को कोर्ट में पेश करेगी.

शौक के चलते लड़ाई, फिर पति से तलाक

शीतल का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था. कई सालों से यह परिवार पानीपत में रह रहा है. शीतल उर्फ सिम्मी का जन्म भी पानीपत में ही हुआ. 6 साल पहले शीतल की शादी हुई. फिर दो बच्चे भी हुए. लेकिन शीतल अपने शौक के चलते परिवार पर ध्यान नहीं दे पाती थी. उसे एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था. इसी के चलते पति से उसका झगड़ा रहता था. बाद में दोनों के बीच 3 साल पहले तलाक हो गया. दोनों बच्चे अपने पिता के पास ही रहते हैं. जबकि, शीतल अपने मायके लौट आई थी. यहां वो अपनी बहन के घर पर रहने लगी.

सुनील के होटल सुकून में काम करने लगी थी शीतल

बहन के यहां रहने हुए शीतल ने काम तलाशना शुरू किया. फिर उसे करनाल के मॉडल टाउन स्थित सुकून होटल में काम मिल गया. यह होटल सुनील का था. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. फिर जल्द ही दोनों के बीच अफेयर भी चल पड़ा. सुनील शादीशुदा था. लेकिन उसने ये बात शीतल से छुपा रखी थी. बीच में वो शीतल से कहने लगा- मुझसे शादी कर लो, लेकिन शीतल इसके लिए अभी तैयार नहीं थी. शीतल को उस पर शक भी होता था. इस बीच शीतल को पता चला कि सुनील तो शादीशुदा है. यही नहीं, उसके दो बच्चे भी हैं. बस फिर क्या था. शीतल ने फिर सुनील को इग्नोर करना शुरू कर दिया.

शीतल को अन्य लड़कों से बात करता देख चिढ़ता सुनील

अब न तो शीतल, सुनील से मिलती थी और न ही उसके फोन उठाती थी. सुनील इस बात से परेशान रहने लगा. वो उससे बात करने की कोशिश करता. मगर शीतल उससे बात नहीं करती. सुनील, शीतल की उन जगहों पर भी पहुंचने लगा जहां वो मॉडलिंग के शूट के लिए जाया करती थी. यहां भी शीतल उसे इंटरटेन नहीं करती. सुनील जब देखता कि शीतल अन्य लड़कों से बात कर रही है तो वो और ज्यादा चिढ़ जाता.

शीतल की हुई मंगनी तो सुनील को होने लगी उससे नफरत

इसी बीच ऐसी खबर सामने आई जिससे सुनील बौखला गया. उसे पता चला कि शीतल ने विशाल नामक लड़के से सगाई कर ली. यह रिश्ता शीतल के परिवार ने ही उसके लिए ढूंढा था. शीतल ने विशाल के नाम का टैटू भी अपनी बॉडी पर गुदवा लिया. जब इस बात का पता सुनील को चला तो वो शीतल से झगड़ने लगा. शीतल ने सुनील की इस करतूत के बारे में घर पर भी बता दिया. यहां तक कि पुलिस को भी शिकायत दी. सुनील ने तब पुलिस के सामने माफीनामा दिया और मामले में समझौता हो गया.

14 जून की राज को शीतल के पास पहुंचा सुनील फिर…

सब कुछ सही चल रहा था. फिर दिन आया 14 जून की रात का. सुनील को पता लगा कि शीतल अहर गांव में शूट पर गई है. वह शूटिंग खत्म होने के समय वहां पहुंच गया. उसने शीतल को उसके साथ चलने के लिए कहा, लेकिन शीतल उसके साथ नहीं जाना चाहती थी, क्योंकि उसके पास खुद घर पहुंचने के लिए साधन व टीम थी. इसलिए, उसने मना भी किया. इस बारे में शीतल ने अपनी बहन नेहा को भी देर रात वीडियो कॉल कर बताया था. कहा था कि सुनील उस पर साथ चलने का दबाव बना रहा है. उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट भी कर रहा है. वह सीधे घर आ रही है. इसके बाद शीतल का अपनी बहन नेहा के साथ संपर्क टूट गया.

BJP नेता की गौशाला में रुके, फिर शहर के लिए रवाना हुए

हालांकि, सुनील के जबरदस्ती करने पर शीतल मान गई. वो बेमन से उसके साथ चली गई. कुछ देर दोनों अहर गांव में एक बीजेपी नेता की गौशाला में भी रुके. इसके बाद वहां से शहर की ओर रवाना हो गए. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पानीपत शहर में दोनों काफी देर तक गाड़ी में घूमते रहे. कुछ खाया पिया भी और फिर उनके बीच बातचीत न करने को लेकर विवाद हो गया. इस बीच शीतल को एक फोन आया और सुनील का पारा चढ़ गया. वो शीतल को पीटने लगा.

कार से चाकू निकाला और शीतल को मार डाला

फिर गुस्से में उसने कार के डेशबोर्ड से चाकू निकाला और शीतल पर ताबड़तोड़ कई वार किए. इससे शीतल की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद सुनील डर गया. उसने फिर लाश को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. लाश को गाड़ी में डाला. नहर किनारे ले जाकर गाड़ी वहां गिरा दी. फिर खुद तैरकर बाहल आ गया. उसके बाद खुद ही पुलिस को बेकाबू होकर नहर में गिरने की सूचना दी. बाद में फिर पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया. सुनील की चालाकी धरी की धरी रह गई. अब वो पुलिस की गिरफ्त में है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें