Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्कूल हादसे में घायलों से मिलने जाते निर्मल चौधरी डिटेन, नरेश मीणा को लिया हिरास्त में, समर्थकों ने हाइवे किया जाम

कोटा: मनोहरथाना कस्बे के पीपलोदी गांव में हुए स्कूल हादसे के बाद हाड़ौती में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. शनिवार को घायल बच्चों से मिलने जाते कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया. छात्र नेता निर्मल चौधरी और निर्दलीय नेता नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया गया. कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि कनवास थाना पुलिस ने उपद्रव की आशंका के चलते निर्मल चौधरी को हिरासत में लिया था. 1 घंटे बाद रिलीज कर दिया. वहीं नरेश मीणा को डिटेन करने की सूचना पर समर्थकों ने बपावर-कोटा के रास्ते में जाम लगा दिया. हालांकि करीब एक घंटे बाद जाम खोल दिया गया.

कांग्रेस विधायक का आरोप-जबरन रोका: वहीं खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर का आरोप है कि वह स्वयं और छात्र नेता निर्मल चौधरी स्कूल हादसे में घायल बच्चों से मिलने झालावाड़ जा रहे थे. इस दौरान कोटा-झालावाड़ के बीच दरा में पुलिस प्रशासन ने दोनों को जबरन रोक लिया. पुलिस उन्हें कनवास थाने ले गई. जहां निर्मल चौधरी को हिरासत में रखा गया. वहीं दूसरी ओर स्कूल हादसे के बाद जन क्रांति यात्रा छोड़ झालावाड़ जिला अस्पताल पहुंचे नरेश मीणा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.

Advertisement Box

अस्पताल में दिया धरना: गौरतलब है कि देवली उनियारा से उपचुनाव लड़ चुके नरेश मीणा इन दिनों हाड़ौती में जन क्रांति यात्रा निकाल रहे हैं. स्कूल हादसे के बाद उन्होंने यात्रा को स्थगित कर दिया और अस्पताल में घायल बच्चों से मुलाकात करने पहुंचे. परिजनों को एक करोड़ सहायता राशि, दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा और आश्रितों को संविदा नौकरी देने की मांग को लेकर नरेश मीणा जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए. अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित होने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए नरेश मीणा को हिरासत में लिया. कोतवाली थाना प्रभारी रामकेश ने नरेश मीणा को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है.

नरेश मीणा ने की ये मांग: नरेश मीणा ने इस दौरान हाड़ौती के नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि यदि परिजनों की सहमति होगी, तो ही वह यहां से जाएंगे. यदि मृतक आश्रितों को एक करोड़ का मुआवजा नहीं दिया जाता, तो झालावाड़-बारां में वसुंधरा राजे तथा दुष्यंत को घुसने नहीं देंगे.

राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में एक घंटे बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे जाम: झालावाड़ में नरेश मीणा को डिटेन करने के विरोध में उनके समर्थकों ने कोटा के बपावर से गुजर रहे बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे को जाम कर दिया. पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थकों ने हाइवे को जाम कर दिया. विरोध में टायर भी जलाए गए. बपावर थाना अधिकारी अभय सिंह यादव ने बताया कि करीब 1 घंटे तक इन लोगों ने जाम किया था. जब यहां पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा पहुंचे. उसके बाद इन लोगों से समझाइश की थी. जिसके बाद इन्होंने जाम खोल दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारी सड़क के साइड में बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं. इसमें बारां, सवाई माधोपुर, छीपाबड़ौद, बपावर के आसपास के भी लोग शामिल हैं.

नरेश मीणा पर एक और मामला दर्ज: गुर्जर समाज पर नरेश मीणा ने एक बयान दिया था. इस पर गुर्जर समाज के एक धड़े ने आपत्ति जताई है. नरेश मीणा के खिलाफ प्रदर्शन भी किए गए हैं. वहीं बूंदी जिले में नरेश मीणा के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था. अब एक मामला कोटा में भी दर्ज हुआ है. पुलिस उप अधीक्षक चतुर्थ मनीष शर्मा ने बताया कि नरेश मीणा के खिलाफ केशवपुरा में रहने वाले जय श्री देवा सेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल गुर्जर ने मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें