Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल… आज के ताजा भाव जानकर आप भी चौंक जाएंगे!

जयपुर. सोना और चांदी के भावों में बदलाव का दौर जारी है. कल दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बाद आज फिर इनके भावों में उछाल आया है. इस उछाल के बाद चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं. वहीं, सोने के भाव फिर एक लाख रुपए के करीब पहुंच गए हैं. स्थानीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की मांग में गिरावट में गिरावट आई है.

लेकिन, अंतराष्ट्रीय स्तर पर अभी भी निवेशक सोना और चांदी को प्राथमिकता दे रहे हैं. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना और चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान लें, आज 9 जुलाई को सोना और चांदी के भाव ये हैं.
सोने और चांदी के भाव में आई बढ़ोतरी
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में बदलाव आया है. शुद्ध सोने के भाव में कल 400 रुपए की कमी आने के बाद आज इसमें 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इसके भाव 99,700 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी आज उछाल आया है. इसमें भी 400 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में इसके भाव 93,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. वहीं, चांदी के भाव अभी भी अपने उच्चतम स्तर पर है. इसमें आज 700 रुपए का उछाल आया है. ऐसे में अब इसके भाव 110700 रुपए प्रति किलो हो गए है.

हल्के गहनों को प्राथमिकता दे रहे लोग
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि इस सीजन सोने और चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई. लगातार बढ़ोतरी के बाद आम लोगों ने हल्के गहने को अधिक प्राथमिकता दे रहे है. इसके अलावा सोने के बजाय चांदी की अधिक खरीद की. ज्वेलर्स ने बताया कि इस पिछले सीजन के मुकाबले इस सीजन चांदी की मांग अधिक है. उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मांगलिक कार्यों पर रोक के चलते इनके भावों में गिरावट आने की संभावना है.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें