Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूरतगढ़ में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी से अर्जित 6.17 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

श्रीगंगानगर: जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत 6.17 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति फ्रीज की है. पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र सिंह द्वारा नशा तस्करी से अर्जित होटल, मकान और जमीन को जब्त किया गया है. यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण कदम है.

एएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया पुलिस द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच और संपत्ति के मूल्यांकन के बाद कुल 6.17 करोड़ रुपए की संपत्ति को फ्रीज किया गया. गौरतलब है कि गत 10 मई को राजियासर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. प्रकरण में 4 क्विंटल 21 किलोग्राम डोडा पोस्त की बरामदगी हुई थी. अनुसंधान में खुलासा हुआ कि यह मादक पदार्थ जितेंद्र सिंह ने मंगवाया था. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement Box

पूर्व में भी आरोपी पर दिसंबर 2019 में 8 किलोग्राम और जनवरी 2024 में 2 क्विंटल 75 किलोग्राम डोडा पोस्त को लेकर मामले दर्ज हो चुके हैं. जांच में सामने आया कि जीतू ने 2018 में पालीवाला में ढाबा शुरू किया और इसकी आड़ में नशे का अवैध कारोबार कर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की. इस पैसे से उसने एक आलीशान मकान और राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर 3 बीघा जमीन पर होटल हवेली का निर्माण करवाया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें