Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीलमपुर में शुरू हुआ सद्भावना कांवड़ शिविर, आतिशी ने बताया गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के वेलकम पुल पर कांवड़ शिविर का उदघाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवर शिविर का आयोजन बहुत खास होता है. सीलमपुर का यह सद्भावना कांवड़ शिविर गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है. एक तरफ जहां देश में नफरत की राजनीति करने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ सीलमपुर में 1994 से भाईचारा का संदेश देता यह शिविर है जो मुस्लिम भाइयों द्वारा लगातार लगाया जाता है.

आतिशी ने कहा कि मुस्लिम भाइयों ने शिव भक्तों को विदा कर संदेश दिया कि मजहब दीवार नहीं, दिलों को जोड़ने वाला पुल बनाता है. आप की सरकार के दौरान दस सालों तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कावड़ियों को शानदार सुविधाएं मुहैया कराई और तभी से दिल्ली में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाने लगा.

Advertisement Box

आज धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा- आतिशी

आतिशी आज सीलमपुर पहुंचीं और रिबन काटकर विशाल सदभावना कांवर शिविर का उदघाटन किया. इस दौरान उन्होंने सावन की बधाई देते हुए कहा कि जब हम बच्चे थे तो हमें यह पता ही नहीं होता था कि हम पड़ोस में जिसके घर जा रहे हैं, वो हिन्दू है या मुसलमान है. हम साथ में दीवाली भी मनाते थे और ईद भी. यही दिल्ली और हमारे देश की संस्कृति है. जहां पर हर धर्म, और अलग अलग भाषा बोलने वाले लोग साथ रहते हैं.

उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग धर्म की राजनीति कर रहे हैं और अलग-अलग धर्मों के लोगों को लड़ाने की कोशिश की जा रही है. अलग-अलग भाषा बोलने वालों को लड़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह सद्भावना कैंप भारत के असली शक्ति का प्रतीक है.

गंदी राजनीति करने वालों को आईना

आतिशी ने कहा कि यह सद्भावना कैंप देश में गंदी राजनीति करने वालों को आईना दिखा रहा है. इस देश के हर धर्म के लोग एक हैं. हर भाषा बोलने वाले लोग एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे. आप विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद और उनके साथियों द्वारा वर्षों से लगाए जा रहे इस कांवड़ शिविर में एक भाव दिख रहा है कि मज़हब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना. यही है हमारा भारत, जहां मज़हब दीवार नहीं, दिलों को जोड़ने वाला पुल बनाता है.

नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि इस शानदार पहल के लिए मैं सभी दिल्लीवासियों की तरफ़ से विधायक चौधरी ज़ुबैर एवं उनके सभी साथियों को बधाई देती हूं. देश में गंगा जमुनी की यह तहजीब बनी रहनी चाहिए.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें