Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीआरपीएफ जवान की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

धौलपुर: शहर के वाटर बॉक्स चौराहे पर रविवार को एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की दर्दनाक मौत हो गई. घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस ने जिला अस्पताल भी पहुंचाया. लेकिन चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया. डेड बॉडी को कब्जे में लेकर मुर्दाघर में रखवाया. परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम पुलिस ने करा दिया है. थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के भिंड जिला निवासी 32 वर्षीय शिवम सिंह राजावत सीआरपीएफ में जवान था. रविवार को बाइक पर सवार होकर ग्वालियर से दिल्ली के लिए ड्यूटी करने के लिए रवाना हुआ था. एनएच 44 स्थित धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके में वाटर बॉक्स चौराहे के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक ने जवान को टक्कर मार दी.

Advertisement Box

इस दुर्घटना में जवान की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना को देखकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई. उधर ट्रक चालक गाड़ी को खड़ी कर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. जवान को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर घटना से परिजनों को अवगत कराया. परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है. उधर घटना से मृतक के परिजनों में मातम पसर गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें