Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साईं बाबा मंदिर में दर्शन के बदले नियम, अब आम भक्तों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार

नेशनल : देश-विदेश से हर दिन हजारों श्रद्धालु शिरडी में साईं बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। भारी भीड़ और दर्शन में लगने वाले समय को देखते हुए श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट ने एक अहम फैसला लिया है। अब साईं मंदिर में दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ‘ब्रेक दर्शन’ की शुरुआत की जा रही है।

VIP दर्शन के लिए तय होंगे समय

Advertisement Box

ट्रस्ट के सीईओ गोरक्ष गाडीलकर ने जानकारी दी कि नए नियम के तहत VIP और VVIP श्रेणी के भक्तों के लिए निर्धारित समय पर दर्शन की सुविधा दी जाएगी, जिससे जनरल दर्शन लाइन में लगे श्रद्धालुओं को बार-बार रोका न जाए।

ब्रेक दर्शन के लिए तय समय

– सुबह: 9:00 बजे से 10:00 बजे तक

– दोपहर: 2:30 बजे से 3:30 बजे तक

– रात: 8:00 बजे से 8:30 बजे तक

इन समयों के अलावा वीआईपी दर्शन नहीं होंगे। जबकि जनरल दर्शन लाइन बिना बाधा के चलती रहेगी।

क्यों लिया गया फैसला?

सीईओ गाडीलकर के अनुसार, अभी तक वीआईपी दर्शन के समय आम भक्तों की लाइन को कई बार रोका जाता था, जिससे उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ता था। इससे न केवल जनरल भक्तों को परेशानी होती थी बल्कि वीआईपी दर्शन भी अव्यवस्थित हो जाते थे। ब्रेक दर्शन की सुविधा से अब दोनों ही वर्गों को सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध होंगे।

दानदाताओं और VVIP के लिए भी व्यवस्था

दान करने वाले बड़े भक्तों और उच्च श्रेणी के वीवीआईपी के लिए भी अलग व्यवस्था बनाई गई है, जो ब्रेक दर्शन के दायरे से बाहर होगी।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें