Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सवाई माधोपुर: रामनगर स्कूल की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने जड़ा ताला

सवाई माधोपुर: जिले की खंडार तहसील के रामनगर में सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत की मरम्मत की मांग लेकर ग्रामीणों और बच्चों ने प्रदर्शन किया. लोगों व बच्चों ने स्कूल के ताला जड़ा व बाहर सड़क पर बैठ गए. झालावाड़ जिले में स्कूल बिल्डिंग हादसे से आहत लोगों ने गांव के स्कूल की बदहाल इमारत पर नाराजगी जताई. ग्रामीणों की मांग थी कि स्कूल भवन की मरम्मत को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक स्कूल नहीं खोला जाएगा. स्कूल स्टाफ ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अड़े रहे.

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा ने कहा कि रामनगर गांव में स्कूल पर तालाबंदी का मामला जानकारी में आया है. ग्रामीणों से समझाइश की व उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया तो लोग मान गए. रामनगर स्कूल की दशा दिखवाएंगे. इमारत जर्जर है तो पढ़ाई के लिए बच्चों को अन्य जगह शिफ्ट करेंगे. जिला कलेक्टर के साफ निर्देश हैं कि जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत होने तक सामुदायिक स्थल या किराए के भवनों में स्कूल चलाए जाएं.

Advertisement Box

इधर, ग्रामीणों व बच्चों का कहना है कि स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है. कमरों की पट्टियां और दीवारें टूट रही है. बच्चों की जान पर हर वक्त खतरा रहता है. स्कूल भवन का पुनर्निर्माण नहीं होगा, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे. इससे पहले ग्रामीणों के स्कूल पर तालाबंदी व प्रदर्शन की सूचना स्कूल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को दी. इसके बाद ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर आए व स्कूल भवन की जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया. साथ ही स्कूल भवन जब तक दुरुस्त नहीं होता, तब तक बच्चों को गांव के किसी मंदिर या अन्य भवन में बैठकर पढ़ने का आश्वासन दिया. तब ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला गया और सड़क से जाम हटाया.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें