केकेसी पीजी कॉलेज, सरदारशहर की मेधावी छात्रा शालू सूथार ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा जारी गोल्ड मेडल वरीयता सूची 2024 में स्थान प्राप्त कर पूरे कॉलेज व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
शालू सूथार ने एम.एससी. कम्प्यूटर साइंस (सत्र 2022-24) में उत्तीर्ण होकर विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इस प्रतिष्ठित सूची में स्थान पाया। विश्वविद्यालय हर वर्ष विभिन्न विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की गोल्ड मेडल मेरिट सूची जारी करता है।
विभागाध्यक्ष श्री मेहबूब अली चौहान ने बताया की शालू सुथार की यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और तकनीकी शिक्षा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। वह हमारे विभाग की सबसे प्रेरणादायी छात्राओं में रही हैं, और उनकी यह उपलब्धि आने वाले छात्रों के लिए एक प्रेरक आदर्श बनेगी।
प्राचार्य डॉ. प्रदीप चौहान ने भी छात्रा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शालू सुथार की यह उपलब्धि पूरे कॉलेज परिवार के लिए सम्मान की बात है।
कॉलेज के निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ ने कहा कि के.के.सी. कॉलेज चूरू जिले में तकनीकी शिक्षा का सबसे बड़ा और अग्रणी संस्थान है। शालू जैसी छात्राएं हमारे संस्थान की उत्कृष्टता का प्रमाण हैं। हम विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी ज्ञान, बल्कि जीवन मूल्यों और नेतृत्व क्षमता से भी समृद्ध करते हैं।
इस अवसर पर पर महाविद्यालय व्याख्याता पुनीत वर्मा,राजकुमार सोनी,रजत कुमार,सुरेंद्र कुमार,देवीलाल सहित समस्त स्टाफ ने छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाइयां प्रेषित की।




















