Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क हादसे ने छीन लिया उभरता सितारा, नेशनल लेवल ताइक्वांडो खिलाड़ी तूलिका की मौत

अलवर : शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मन्नी का बढ़ पर हुए एक दर्दनाक हादसे में शहर की एक होनहार ताइक्वांडो खिलाड़ी की मौत हो गई. दुर्घटना के दौरान तूलिका अपनी माता के साथ ताइक्वांडो की कोचिंग खत्म कर ई-रिक्शा में सवार होकर बाजार की ओर जा रही थी. इस दौरान सामने से आ रही बाइक से ई रिक्शा की टक्कर हुई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तूलिका व उसकी मां को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ओर कोतवाली थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी.

सड़क हादसे में हुई ताइक्वांडो खिलाड़ी तूलिका के परिजनों ने रिपोर्ट दी है, जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवार की तलाश की जा रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

Advertisement Box

मृतका तूलिका (11) के परिजन संजय ने बताया कि तूलिका पिछले 2 वर्षों से शहर की बाल विहार स्कूल में संचालित एक निजी ताइक्वांडो कोचिंग में तैयारी कर रही थी. वह रोज अपनी मां के साथ खेल की तैयारी के लिए आती थी. सोमवार शाम को वह ताइक्वांडो प्रशिक्षण खत्म करने के बाद अपनी मां के साथ बाजार की ओर ई-रिक्शा से जा रही थी. इस दौरान प्रशिक्षण केंद्र से मात्र 500 मीटर की दूरी पर मन्नी का बढ़ पर सामने से तेज रफ्तार से आई हुई बाइक में ई रिक्शा को टक्कर मार दी.

इस टक्कर से तूलिका का संतुलन बिगड़ने के चलते वह सिर के बल रोड पर गिर गई और ई रिक्शा भी उसके ऊपर आ गिरा. इससे उसके सिर से खून बहने लगा. इस दर्दनाक हादसे में तूलिका गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तूलिका को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, तूलिका की मां को हल्की चोट आई है, जिनका उपचार जारी है.

परिजन संजय ने बताया कि सर पर गंभीर चोट व अंदरूनी सूजन के कारण तूलिका को जान बच नहीं सकी. चिकित्सकों के मृत घोषित करने के बाद मृतका के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका के पिता व्यापारी हैं. घटना के बाद से परिवार सदमे में है. मृतका के कोच का कहना है कि तूलिका एक होनहार खिलाड़ी थी. वह 2 साल से ट्रेनिंग कर नेशनल स्तर तक खेल चुकी थी और इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना रखते हुए अपनी तैयारी कर रही थी. घटना के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी है.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें