• श्री डूंगरगढ़; 21 जून 2025
कस्बे के ताल मैदान स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक प्रदीप कुमार कौशिक के निर्देशन में योग गतिविधियों का आयोजन किया गया।
•
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थी अशोक कुमार प्रजापत, चेतन कुमार, घनश्याम एवं गोविंद को योग गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ब्रांड एम्बेसडर नामित किया गया तथा सुश्री दव्या कड़वासरा एवं शाला की पूर्व विद्यार्थी सुश्री सोनू माली को यूथ एवं इको क्लब की ओर से कार्यवाहक प्राचार्य बाला राम मेघवाल, अतिथि प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी, एसडीएमसी सचिव दीपक चौधरी, यूथ एवं इको क्लब प्रभारी डॉ. राधाकिशन सोनी ने प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया।
•
योग दिवस समारोह में शाला एवं अन्य शालाओं के 50 से अधिक शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।




















