Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्री डूंगरगढ़ में निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा बैनर का अनावरण, निवासियों को मिलेगी राहत

बढ़ाएं एक कदम मानवता की ओर– ज़रूरतमंदों को दें राहत की साँस” निशुल्क ऑक्सीजन एवं नेबुलाइज़र सेवा 24×7 – मानवता की सेवा में एक अनूठा प्रयास।

श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य पहलों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिनांक 29 जुलाई 2025 को साध्वी संगीतश्री जी एवं साध्वी डॉ परमप्रभाजी के पावन सान्निध्य में तेयुप की नई टीम द्वारा बैनर अनावरण हुआ।सेवा को सदैव समर्पित तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा निरन्तर लगभग 25 सालों से 24×7 निशुल्क ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइज़र मशीन एवं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सेवा चल रही है । इस सेवा का उद्देश्य है कि किसी भी जरूरतमंद को जीवनरक्षक उपकरणों की कमी के कारण कठिनाई न हो।इस वर्ष का आर्थिक सहयोग स्वर्गीय मांगीलाल जी बोथरा के पुण्य स्मृति में उनकी धर्मपत्नी रेखा देवी बोथरा,मनीष ,निशांत,रौनक जी बोथरा द्वारा दिया गया।
सेवा की उपलब्धताएं:
1.ऑक्सीजन सिलेंडर
2.ऑक्सीजन कंसंट्रेटर
3.नेबुलाइज़र मशीन
4. सभी उपकरण निशुल्क
5.सेवा 24 घंटे, 7 दिन चालू

Advertisement Box

अध्यक्ष विक्रम जी मालू व मंत्री पीयूष जी बोथरा ने बताया इस सेवा का लाभ बीमार, वृद्ध, या सांस संबंधी रोगियों को प्राथमिकता से दिया जाएगा। प्रभारी अशोक जी झाबक व दीपक जी छाजेड़ ने समाज से अपील की गई है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति संपर्क कर इस सेवा का लाभ ले सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित रहे तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ किशोर मंडल, तेरापंथ महिला मंडल निवर्तमान अध्यक्षा श्रीमती सुनीता जी डागा,सरिता जी नाहटा,मधु जी झाबक,हरीश जी डागा। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए यहाँ संपर्क किया जा सकता हैं अशोक जी झाबक 9636288181, दीपक जी छाजेड़ 7414095928, सेवा स्थल:रानीबाजार,श्रीडूंगरगढ़

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें