अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट हादसे में बीकानेर के अभिनव परिहार की दर्दनाक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया। अभिनव का आज सुबह अहमदाबाद में अंतिम संस्कार किया गया। अभिनव का शव DNA जाँच के बाद परिजनों को सौंपा गया। पूर्व विधायक किशना राम नाई के दोहिते, लंदन में सफल कारोबारी अभिनव, पत्नी श्वेता और बेटे विहान को लाने जा रहे थे। अहमदाबाद में नया बिजनेस शुरू किया था, भारत बसने का सपना था।
यात्री सूची में 112वें नंबर पर था अभिनव का नाम
यात्रा से पहले अभिनव ने राजकोट में मौसी के बेटे जितेंद्र मारू से मुलाकात की थी। जितेंद्र ने उन्हें लंदन न जाने और परिवार को भारत बुलाने की सलाह दी थी, जिसे अभिनव ने माना भी। लेकिन, परिवार को लाने की जिद में वे इस अंतिम यात्रा पर निकल गए। एयर इंडिया की यात्री सूची में अभिनव का नाम 112वें नंबर पर था। उनके भाई और किशना राम नाई के पौत्र नितिन नाई ने इसकी पुष्टि की। खबर फैलते ही परिवार और परिचितों में मातम छा गया।




















