Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीगंगानगर में मामा- भांजी की डूबने से मौत:घड़साना में हौद पर पैर फिसलने के दौरान हुआ हादसा

श्रीगंगानगर में बुधवार को मामा और भांजी की हौद (डिग्गी) में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेत में सिंचाई के लिए ट्रैक्टर से बंधे ड्रम में पानी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वे हौद में गिर पड़े। गहरे पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा घड़साना उपखंड क्षेत्र के 7 एमएलडी गांव के वाटर वर्क्स पर हुआ। मृतकों की पहचान रशीद खां(40) और उसकी भांजी रहमत(15) के रूप में हुई है।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद परिजनों ने मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

परिजन मृतकों के शवों को बिना पोस्टमॉर्टम के ही सुपुर्द-ए-खाक करना चाहते थे। स्थिति को देखते हुए तहसीलदार बबीता ढिल्लो और घड़साना थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। करीब एक घंटे तक समझाइश का दौर चला। इसके बाद एसएचओ महावीर बिश्नोई के प्रयासों और लगातार समझाइश के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो गए।

पुलिस के अनुसार, घड़साना सीएचसी में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि वाटर वर्क्स की डिग्गियों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें