Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षक की करतूत: इंटरवेल में छात्र से पकड़वाता था मछलियां, निलंबित

भरतपुर: विद्यालयों को बच्चों के भविष्य निर्माण का मंदिर कहा जाता है, लेकिन बयाना उपखंड के जैसौरा गांव स्थित एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक माजिद ने इस विश्वास को ठेस पहुंचाई है. शिक्षक पर आरोप है कि वह इंटरवेल या अवकाश के समय एक छात्र को तालाब भेजकर मछलियां पकड़वाता था. इस पूरे कृत्य का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया.

घटना की सूचना मिलते ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार गोपालिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शिक्षक माजिद को निलंबित कर मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, भुसावर कर दिया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. डीईओ सुरेन्द्र गोपालिया ने स्पष्ट कहा कि बच्चों से इस तरह के कार्य करवाना गंभीर लापरवाही है और शिक्षा विभाग इसकी निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करेगा.

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, शिक्षक माजिद छात्र को 100 रुपए का लालच देकर हर तीसरे-चौथे दिन तालाब पर मछली पकड़वाने भेजता था और फिर उन्हें अपने पास रख लेता था. छात्र द्वारा पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाने के बाद मामला उजागर हुआ. वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में शिक्षक के इस व्यवहार को लेकर रोष व्याप्त हो गया. लोगों ने इसे शिक्षा और नैतिकता के विरुद्ध बताया. उनका कहना था कि बच्चों से ऐसा कार्य करवाना न केवल शिक्षकीय मर्यादा के खिलाफ है, बल्कि यह बाल अधिकारों का भी उल्लंघन है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें